ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पांच राशियों से पंगा लेना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है। इन राशियों के जातक न केवल साहसी होते हैं, बल्कि अपने विरोधियों से निपटने की मानसिक और व्यावहारिक शक्ति भी रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन पांच राशि के लोगों से भूलकर भी न मोल लें दुश्मनी
- फोटो : adobe stock
Never Mess with These Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारह राशियों में हर एक का अलग स्वभाव और तत्व होते हैं। इसके साथ भी इन सभी राशियों के स्वामी ग्रह भी अलग-अलग होते हैं। कुछ राशियां अपने मजबूत व्यक्तित्व और रणनीतिक सोच के लिए जानी जाती हैं। खासकर इन पांच राशियों से पंगा लेना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है। इन राशियों के जातक न केवल साहसी होते हैं, बल्कि अपने विरोधियों से निपटने की मानसिक और व्यावहारिक शक्ति भी रखते हैं। इनसे शत्रुता मोल लेने से पहले व्यक्ति को उनकी स्वभावगत विशेषताओं को समझना बहुत जरूरी है। कई बार शांत दिखने वाले लोग सबसे अधिक असरदार पलटवार करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां...
मेष राशि
मंगल ग्रह के प्रभाव वाली मेष राशि अग्नि तत्व से जुड़ी है। यह राशि साहस, ऊर्जा और युद्धभावना की प्रतीक मानी जाती है। मेष जातक स्वभाव से जुझारू होते हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने से पीछे नहीं हटते। जब कोई इनसे टकराव मोल लेता है, तो ये उसे जवाब देना अच्छी तरह जानते हैं। माफी इनकी आदत में नहीं होती। इसलिए मेष राशि वालों से टकराने से पहले एक बार नहीं कई बार सोच लेना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि सूर्य की राशि है। जैसे सूर्य का तेज सब पर प्रभाव डालता है, वैसे ही इस राशि के लोग आत्मविश्वासी और प्रभावशाली होते हैं। इनका आत्मसम्मान सर्वोपरि होता है। किसी के दबाव में आकर काम करना इन्हें मंजूर नहीं होता। ये बहादुर, निडर और स्वाभिमानी होते हैं। यदि कोई इनसे दुश्मनी करता है तो ये अपने शेर जैसे स्वभाव से सामने वाले को पछताने पर मजबूर कर देते हैं।
4 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह की दूसरी राशि वृश्चिक भी गुस्से और रणनीति में माहिर मानी जाती है। इन जातकों का स्वभाव गुप्त होता है और ये कब और कैसे वार करेंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। जब इन्हें किसी से दुश्मनी हो जाए, तो ये पीछे नहीं हटते। मौका मिलते ही अपने विरोधी को हराने में देर नहीं लगाते। इनसे टकराने से पहले व्यक्ति को अपनी चालें बहुत सोच-समझकर चलनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि ग्रह के अधीन मकर राशि के लोग शांत और संयमी स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब कोई इन्हें चुनौती देता है, तो ये खतरनाक रूप में सामने आते हैं। अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने वाले ये लोग जब आहत होते हैं, तो बदला लेना नहीं भूलते। ये न तो जल्दी माफ करते हैं और न ही चीजों को भुला पाते हैं। मकर जातक रणनीतिक तरीके से जवाब देते हैं और समय आने पर शत्रु को करारा सबक सिखाते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि भी शनि की ही है, लेकिन इसका स्वभाव कुछ अलग होता है। ये जातक स्वतंत्र विचारों वाले, बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं। अगर कोई इनकी जिंदगी में हस्तक्षेप करता है या अन्याय करता है, तो ये उसे आसानी से नहीं भूलते। इनके मन में दुश्मनी लंबे समय तक बनी रह सकती है। सही समय का इंतजार कर ये चुपचाप अपने विरोधी से हिसाब चुकता कर लेते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।