फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: 26 जून से इन तीन राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Thu, 05 Jun 2025 12:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Nakshatra Parivartan 2025: शुक्र के गोचर से 12 राशियां प्रभावित होंगी, जिससे कुछ जातकों को लाभ और कुछ की समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Nakshatra Parivartan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वर्तमान में शुक्र मेष राशि में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 26 जून 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है। वह भरणी नक्षत्र से कृत्तिका नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं और इसे 27 में से तीसरा नक्षत्र माना जाता है। शुक्र के गोचर से 12 राशियां प्रभावित होंगी, जिससे कुछ जातकों को लाभ और कुछ की समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु इन तीन राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। दरअसल, शुक्र सबसे शुभ ग्रह है। वह सुख-सुविधा, प्रेम, कला-कौशल और विलासिता के कारक है। कुंडली में उनका प्रभाव शुभ होने पर व्यक्ति का आकर्षण मजबूत होता है। यही नहीं उसके सुख में भी वृद्धि होती हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर और भी कल्याणकारी हो सकता है। आइए इसके लकी राशिफल को जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। इस दौरान घर परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आप आकर्षित होंगे। करियर-कारोबार के लिए समय शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी उचित परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि वालों के लिए समय और भी खास है। आपको कोर्ट के किसी मामले से राहत मिल सकती है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय और भी खास है। आपको कोर्ट के किसी मामले से राहत मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान पुरानी बातों को लेकर चल रहा मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। छात्रों के सफलता के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से भी यह गोचर अच्छा रहेगा। निवेश या नौकरी में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। कर्ज को लेकर मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
Mithun Sankranti: सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय
Ketu Budh Yuti: 18 साल बाद केतु और बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की आर्थिक संपत्ति में होगी बढ़ोत्तरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें