फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि को मिलेगी मनचाही संपत्ति, जानिए आपकी राशि में क्या है खास

Fri, 03 Mar 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल का आपकी राश‌ि पर क्या असर होगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: तनाव की वजह से थकावट होगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें ये आपके रिश्ते व सेहत दोनों के लिए ही अच्छा होगा। अपने साथी से आज स्नेह की प्राप्ति होगी। जो लंबे समय से संबंध में हैं, वे इस बात पर गर्व करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम। ऐसा करके आप जल्दी ही पहले वाले नियम पर आ जाएंगे और पहले से अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: करियर में शुभ समय की शुरुआत है

3 of 13
वृष राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। साथी से मिलने के उपरान्त आए परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत है। आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रॉपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें। इससे आप थोड़ा हल्का भी महसूस करेंगे।

मिथुन राशि: प्यार की जिंदगी शुरू करने के लिए शुभ है दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। आज आपके प्यार की जिन्दगी शुरू हो सकती है। आप अपने सपनों के सौदागर से मिल सकते हैं। आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दिमाग की शांति के लिए जगह ढूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संतुलित महसूस करेंगे। आप आज आराम करें।
विज्ञापन

कर्क राशि: विदेश से लाभ के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ्ढों जैसा ही है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। आपके संबंध को साफ बातचीत से बहुत फायदा पहुंचेगा। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा, आप इस परेशानी को बहुत दिनों से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। इस परेशानी को हल करने के लिए डॉक्टर के पास जाए।
विज्ञापन

सिंह राशि: सेहत के प्रति सावधान रहें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। आपका साथी वास्तव में आपकी इस चौंका देने वाली हरकत की तारीफ करेगा। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असंतुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज का दिन भाग्यशाली है आपके लिए

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। यद्यपि आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है। अपने खाने की आदतें सुधारें क्योंकि यह वो समय है जो आपको अच्छी सेहत को ओर ले जाएगा। यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इस पल को खुशी से जिएं और जो भी जिंदगी में मिले उसे स्वीकारें।

तुला राशि: खुशियों से भरपूर रहेगा आज का दिन

8 of 13
तुला राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है। कुछ भी हो, आज आपके लिए खुशी का दिन है। आनंद करें। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरतमंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे करियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। आज आप महसूस करेंगे कि गलत खाना खाने, कम व्यायाम और नकारात्मक विचारों का ही परिणाम बीमारी है। हरी सव्जियां, फल लेना ना भूलें और साथ ही शुगर, नमक और फैट्स से संबंधित भोजन ना लें।

वृश्चिक राशि: बीमारियों से छुटकारा मिलेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें।

धनु राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी आज

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। मगर आपको ताकतवर, हठ पूर्वकता और भावुकता की जरूरत है ताकि आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ आने वाली हर परेशानी को दूर कर दें। लम्बे समय तक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको सकारात्मक विचार रखने होंगे।

मकर राशि: मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। आपके दोस्तों का साथ आपको बहुत खुशियां देगा। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। आप आज अपना भाग्य आजमा सकते हैं और शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। आप अपने शरीर, खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: आज थोड़े परेशान रहेंगे, चिंता ना करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। अगर कोई आपके लिए डेटिंग का प्रस्ताव करता है तो न जाएं। अगर आपका जमीर इसके लिए बहुत ज्यादा मजबूत हो तो जरूर आगे बढ़े। कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें जिससे नींद भी अच्छी आए। आप चितां न करें यह तो बस स्वप्न है। दिन की शुरुआत हंस कर करें।
विज्ञापन

मीन राशि: आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखायें। आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें। आपको अब एक छुट्टी की आवश्यकता है जिसमें आप कुछ ऐसा नया करें जो आपने पहले कभी ना किया हो, परन्तु हमेशा से करना चाहते हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें