सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा का गोचर कुंभ राशि में है। अन्य ग्रहों नक्षत्रों की स्थितियों के अनुसार आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानिए।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने लिए एक बजट निर्धारित करें
2 of 13
मेष राशि
आज अपने आपको व्यवस्थित करने का दिन है। अपने बिलों को अलग-अलग करें, अलमारियों को साफ करें और अपने लिए एक बजट निर्धारित करें। आज आप अपने प्रयासों में सफल होंगे और इससे आपको आने वाले समय में लाभ होगा। अगर ये काम आप से खुद नहीं हो रहा है तो आप किसी की मदद भी ले सकते हैं। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। इन अवसरों में विदेश भ्रमण का भी मौका हो सकता है। ये सकारात्मक बदलाव हैं। इनका फायदा उठाइये।
आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिये या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। आप अवश्य ही उसे खरीद पाएंगे लेकिन वो समय अभी नहीं है। आज के दिन के लिये ईश्वर को धन्यवाद दीजिये। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इससे आप महसूस करेंगे कि यह आपको नुकसान पहुचाने के साथ-साथ जीवन का आनंद लेने से भी कठिनाई होती है। आपको इन सब से छुटकारा पाना होगा अगर आप अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं। अपने दिमाग पर सयंम रखें तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
वृष राशिः धीरे-धीरे काम में लाभ हो सकता है
3 of 13
वृष
आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आपके हित को ध्यान में रखते हुए ही वो सलाह देंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।
आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें ताकि आपको भविष्य में इसका लाभ मिले और आप जल्दी ठीक हो जाएं।
मिथुन राशिः आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यदि आप कॉर्पोरेट जगत में हैं तब पदोन्नति मिलने की संभावना है। परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शैक्षिक व कार्यक्षेत्र में लाभप्रद स्थिति बनेगी।
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें। थोड़ा योग और आराम करें। तभी आप अच्छा फल प्राप्त का सकेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है
5 of 13
कर्क राशि
आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। ध्यान रहे कि आप सभी जरूरी कागजात तैयार रखें। आज आपके रास्ते की सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा। यदि आप अपनी कम्पनी में किसी ऊंचे औहदे पर हैं तो आप देखेंगे कि आज आपका दिन आपके लिए विशेष लाभकारी है। हाल ही में आपकी कम्पनी को बहुत बड़ा (टर्न ओवर) व्यवसाय मिला है जिससे कम्पनी प्रबन्धन ने आपको प्रोत्साहन राशि देना निश्चत किया है। यह राशि आपके लिए अतिरिक्त आय है अत: यह सलाह दी जाती है कि इस आय का एक भाग जरूरतमन्दों को अवश्य दान दे दें। इससे आपका व्यवसाय बढ़ेगा एवं इससे आमदनी में भी वृध्दि होगी। आज आपको कोई हानि या क्षति हो सकती हैं इसलिए छोटी-छोटी चोटों से सावधान रहें। सड़क पर काफी सावधानी से वाहन चलाए ताकि आप खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों के साथ भिड़न्त से भी बच जाएं। आज वो दिन है जब आपको अपने हर काम पर सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि आप खुद को बचा पाए बिना किसी नुकसान के।
विज्ञापन
सिंह राशिः निवेश करने के लिए दिन शुभ है
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बडा श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है। अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो। जोड़ों के दर्द के कारण आप व्यायाम बन्द न करें अन्यथा आपकी शारीरिक संक्रमण शक्ति प्रभावित हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को महत्व दें।
विज्ञापन
कन्या राशिः किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं
7 of 13
कन्या राशि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें। आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी।
घर के बाहर किसी भी खेल को खेलने से आपका शरीर ठीक ही नहीं रहेगा बल्कि आपके पास कोई बीमारी भी नहीं आएगी। आप पौष्टिक खाना खाएं और सकारात्मक विचार अपने मन में लाएं, इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। अपनी भावनाओं, शारीरिक और मानसिक क्रियाओं पर नजर रखें, इससे आपकी सेहत में ज्यादा सुधार आएगा।
तुला राशिः आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
आज अपने लिए बड़े सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। साथ ही दूसरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपनी संप्रेषण कला में सुधार लाना चाहिए।
आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। खुद को दोष देने की आदत से अच्छा होगा कि आप अपने अंदर सुन्दर विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। इससे आपके मूड पर अच्छा असर पड़ेगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
वृश्चिक राशिः आज जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। थोड़ा समय लें। जल्दबाजी ना करें। आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। याद रखें कि आपने बहुत मेहनत और लगन से पढ़ाई की है, चिंता करने से कोई लाभ नहीं होने वाला बल्कि निरंतर काम करते रहने से ही समस्या हल हो सकती है। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा। इसलिए हिचकिचायें मत। जैसे खर्च हो रहा है वैसे ही देर सवेर कमाई भी हो जाएगी। आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है। आप आराम पर ध्यान दें। यह आपके लिए हितकर होगा।
धनु राशिः जरूरी सामान को संभाल कर रखें
10 of 13
धनु राशि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों और जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे।
किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। मेहनत करते रहें, आंख कान खुले रखें। सितारे आपके पक्ष में हैं। आज बिजली से संबंधित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है या चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आग या गर्म पदार्थो द्बारा किये गए काम में सावधानी बरतें।
मकर राशिः तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है
11 of 13
मकर राशि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है। अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है। आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।
आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए। आप तनाव कम करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आप याद रखें कि छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोयें। आज आपको हमेशा संयम बनाये रखना होगा तभी सफलता मिलेगी।
कुंभ राशिः कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आज लिए गए निर्णय का असर आपके भविष्य पर पड़ेगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जरूरत पड़े तो आप अपने परिजनों की मदद भी ले सकते हैं। वैसे आप खुद ही सही निर्णय ले पाने में सक्षम हैं। पनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। फैशन डिजाइनर्स को भी अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपकी वे वस्तुएं बीमा कराई गई हों तो आर्थिक रूप से कोई विशेष नुकसान नहीं होगा यदि आपने अब तक बीमा नहीं कराया है तो बाकी बची हुई कीमती वस्तुओं का भी बीमा करा लें। अभी भी आपको अपनी कीमती वस्तुओं के खोने या चोरी हो जाने का खतरा है। आज आप सादा खाना पसन्द करेंगे। मदिरापान से दूर रहें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। घर में पका भोजन ही लें। जल्द ही आपकी पाचन क्रिया ठीक होने लगेगी।
मीन राशिः कोई छोटी परेशानी आपको चिंतित कर सकती है
13 of 13
मीन राशि
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे। कोई छोटी परेशानी आपको चिंतित कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लायें, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है। याद रखें कि हमारी न खत्म होने वाली इच्छाएं, नकारात्मक सोच, और ज्यादा उम्मीद ही वो कारण हैं जो स्वास्थ्य को बाधित करते हैं। आराम भी अवश्य करें।