फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि में चन्द्रमा का आगमन आपकी राशि के लिए कितना शुभ कितना कष्टकारी

Sun, 29 Jan 2017 10:08 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का गोचर कुंभ राश‌ि में होने जा रहा है। अपनी राश‌ि से 8 वें घर में चन्द्रमा का आना आज आपके ल‌िए क‌ितना शुभ और लाभदायक है जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को शाबाशी दीजिए। आज विद्यार्थियों को विदेश से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई चलती रहेगी, लेकिन आपको ध्यान केन्द्रित करना होगा। आप देखेंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और सफलता आपके साथ है। 
आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप अपनी सुख-शांति को एक तोहफे की तरह लें और किसी भी परिस्थिति में उसे ना खोएं।
आपकी मेहनत का प्रतिफल आज आपको जरूर मिलेगा। हो सकता है, आपमें से कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। फिलहाल पैसे के बारे में ना सोचें, क्योंकि भविष्य में आपको और बहुत तरह के लाभ मिल सकते हैं। अपने अनुभव से सीखना और काम को अलग-अलग तरह से करने से आपको आने वाले समय में व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। आज स्वास्थ्य मे परेशानी आ सकती है। खाते समय थोड़ा ध्यान दें।

म‌िथुन राश‌िः आज कुछ धर्म-कर्म के काम कीजिए

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धर्म-कर्म के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल कीजिए इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।
अध्यात्म आपको तनाव कम करने में सहायक होगा ध्यान और योग भी तनाव कम करेंगे अगर आप उसे नियमित करें तो आपकी मानसिक शक्ति और अंदर का सतुंलन बना रहेगा। आपकी सोच साफ होगी और रक्त चाप भी कम होगा। अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। कोशिश करें कि सब एक दूसरे के साथ मिल कर रहें।
आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों भी गृह क्षेत्र से दूर पढ़ाई करने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। अगर आपके पास निवेश करने के लिए कोई अतिरिक्त पैसा है तो आपको निवेश के कई सारे विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लम्बे समय के निवेश के ख्याल से संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। अपने व्यापार मे भी अलग अलग योजना बनाकर, उसमें निवेश कर आप आज के दिन का लाभ उठा सकते हैं। आज सभी तरह के विकल्पो पर विचार कर लें, कुछ ऐसे विकल्प सामने होंगे जो आपको पहले कभी नहीं दिखे थे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आपके पास बहुत सा अन्वेषित हुनर है, जिसका अच्छा इस्तेमाल हो सकता है और जिसके कारण आपके कैरियर में वृद्धी हो सकती है।  अपने लंबे समय के लाभ के लिए अपने कलात्मक हुनर को और संवारें। आज आपका भाग्य जोरों पर है इसलिये उपहार व धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप जुआ आदि खेलते हैं तब आज का दिन बस आपका ही है। अपने काम को छोड़ने के स्थान पर लंबे निवेश के विषय में सोचें। 
आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने मन को विचलित ना होने दें और सकारात्मक विचारों में ध्यान लगाएं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें।   
आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।
अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं। आप वही इलाज कराएं जिस पर आपको भरोसा हो और आपको आराम मिल जाए। आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

तुला राश‌िः हर दिशा से आपको खुशखबरी मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें। पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपने जितनी मेहनत की है, अब आपको बैठ कर इसका मजा लेना चाहिए। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा। 
आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगायें कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें। अगर आप लम्बे समय तक परेशान हैं तो किसी डाक्टर से सलाह अवश्य लें।

वृश्च‌िक राश‌िः ऑफ‌िस जाने वालों के ल‌िए द‌िन अच्छा रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। परेशान ना हों, विद्यार्थियों ने जो मेहनत की है, उसका शुभ परिणाम अंत में उन्हें जरूर मिलेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं। चोट लगने की आशंका है, सजग रहें।

धनु राश‌िः कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे।
आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना होगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यों के प्राप्त कर सकेंगे। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा। मुबारक हो।

मकर राश‌िः आज का दिन अपनों के साथ मजे करने का है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है इसलिए कहीं बाहर जाने के लिए तैयार हो जाइए, ये मजे करने का समय है। ये पारिवारिक समारोह आपके व आपके परिजनों के लिए खूब सारी खुशियां ले कर आएगा। आज का दिन अपनों के साथ मजे करने का है। इस समय का भरपूर आनंद लें।   
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने काम से संबंध‌ित किसी समस्या को लेकर किसी सलाहकार या फिर किसी उच्च अधिकारी से सलाह लेना चाहेंगे। आप सलाह ले सकते हैं, लेकिन शायद इससे आपको कोई मदद न मिले। आपके लिए अच्छा होगा कि आप एक दो दिन और इंतजार करें जब तक कि सलाह के लिए आपको सही व्यक्ति न मिले। यदि आप शेयर बाजार में रूचि रखते हैं, तब आज का दिन आपके लिये सही फल देने वाला है। लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान लंबे समय के निवेश को ही अपने विकल्प के रूप में रखें। छोटी अवधि के निवेश ज्यादा विशेष फल नही देंगे। संतुलन बनाए रखें। आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं। इस समय अपने अच्छे स्वास्थ्य का मजा लें और रोज व्यायाम करें।

कुंभ राश‌िः कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आज अपने आप को तरो- ताजा करने का दिन है। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
आज आप पाएंगे कि छोटी-मोटी बीमारी लेकर आप डॉक्टर के पास जाएंगे। यह आपने अच्छा सोचा क्योंकि आप नहीं चाहते की कोई भी बीमारी या समस्या का इलाज ना हो। जो भी हिदायतें या सलाह आपको पड़े-लिखे डॉक्टर से मिले उस पर जरूर ध्यान दें। क्योंकि ये सलाह आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द होगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आप पाएंगे कि जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वो भी अब आपके साथ ही हैं। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आखिरकार, ये वैचारिक मतभेद ही तो हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे इंसान के अहम के कारण बात बिगड़ सकती है तो बिना कुछ बोले ही हट जाएं।
अगर आपको शेयर ट्रेडिंग का शौक है तो आज का दिन आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। आज के दिन आप अपनी किस्मत ही नहीं अपने अनुमान का भी काफी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें