मेष राशिः आज किए काम का लाभ भविष्य में मिलेगा
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा।
आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्याएं घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे।
आप यदि किसी कार्यालय में काम करते हैं अथवा विद्यार्थी हैं तो आज का दिन योजनाएं बनाने का है। आपको अपने उत्तरदायित्व और बैठक में तय किये जाने वाले मुद्दों की सूची बना लेनी चाहिए। आपको अपने काम करने के लिये कितना समय मिल रहा है, ये भी देखें। आज शांत दिमाग से काम लें।
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वद्धि हो रही है।
विज्ञापन
वृष राशिः नए लोगों से जान-पहचान होगी
2 of 12
वृष
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नंबर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए।
आप किसी व्यक्ति से कई दिनों से मिलना चाह रहे हैं, जिसमें आज आप सफलता पा सकते हैं। यह रिश्ता आप दोनों के लिए खुशी लाएगा और आगे चलकर सफल भी हो सकता है।
जिस व्यक्ति से आपकी नहीं बनती है, वो आपका जीना हराम कर सकता है। वो शायद आपके उच्च् अधिकारियों की नजर में आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करे, इसलिए सावधान रहें। ध्यान रहे कि आज आप अपना काम पूरा करें और किसी को कुछ कहने का मौका ना दें।
आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी। घर की सजावट के लिए अच्छी अच्छी चीजें देखिए और पसंद के मुताबिक खरीदिए। इससे आपको घर में ताजगी का एहसास होगा।
विज्ञापन
मिथुन राशिः जमा पूंजी में वृद्धि होगी
3 of 12
मिथुन राशि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा।
आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। इसलिये, आपको सही समय देकर इन विकल्पों की पड़ताल करनी चाहिये, कहीं ऐसा ना हो कि आप सबसे पहले प्रस्ताव को ही अवसर समझ लें। सभी विकल्पों पर समझदारी से विचार करें।
आज आपका दिन है। पिछले दिनों जो योजनाएं आपने बनाईं, सब आज पूरी होती जाएंगी। आपकी जो जमा पूंजी है उसमें आज और बढ़ोतरी होगी। पैसा खर्च करने की बजाय कमाने पर ध्यान लगाइए। तरक्की के लिए कुछ आधुनिक कायदे कानून भी आपनाने होंगे। पैसा कमाने के साथ साथ जिन्दगी का लुत्फ उठाना भी सीखिये। जो राह आपने चुनी है, उस पर चलते रहिए। आप सही दिशा में जा रहे हैं।
ऊर्जा का स्तर ज्यादा होने की वजह से आप अपना काम एक ही पल में खत्म कर सकते हैं। अध्यात्म की मदद से आप तनाव और भावनात्मक विकारों से बच सकते हैं। आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भी बीमारी आपके पास ना भटके।
कर्क राशिः आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है
4 of 12
कर्क राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। गलतफहमी का कारण आपके किसी मित्र का अनावश्यक हस्तक्षेप भी हो सकता है। अपने मित्र की बातों पर ध्यान ना दे कर अपने साथी के प्रति वफादार बने रहें।
लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर का फायदा उठा कर अपने कागजी काम को पूरा कर लें। इससे आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। इससे आपकी छवि भी सुधरेगी।
आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। लेकिन वहा से तो पैसा नहीं मिलेगा जहा से आप उम्मीद बांधे हैं।
आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं। दिमाग को ठंडा रखें और ज्यादा तनाव ना लिया करें। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि अगर आपको शुगर की समस्या होगी तो आपको ज्यादा कसरत करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः कैरियर में भी वृद्धि होगी
5 of 12
सिंह राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार हो कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते भी सुधर रहे हैं।
अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप ऐसे फैसलों से बचें और डेट पर जाने से परहेज करें।
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धि होगी।
आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।
आज आप दिमाग को शान्ति प्रदान करने पर जोर डाले और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपके जीवन में महत्व रखती है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आएगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे
6 of 12
कन्या राशि
अपने तेज दिमाग से आप कोई ऐसी समस्या हल कर देंगे जो कि आपको बहुत समय से परेशान कर रही थी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता और योग्यता चरम सीमा पर है। आज आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से हल कर पाएंगे।
अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आप पाएंगे कि आपकी कलात्मकता अपनी चरम सीमा पर है, इसलिए आज आप बहुत बढ़िया विचारों को जन्म देंगे। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है।
सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। छोटे-मोटे खर्चे तो आते ही रहेंगे उसके आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई आंच नहीं आएगी।
आज आपको कुछ तनाव रहेगा जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तनाव कम करना होगा। जब आप फिर से दिमाग में शान्ति बना लेंगे तभी आप स्वास्थ्य की परेशानीयों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
तुला राशिः पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा
7 of 12
तुला राशि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं
यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। इसके लिये कुछ अतिरिक्त काम करना पड़े तब भी अपने भविष्य के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये इसे अवश्य करें।
सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। आगे कोई निवेश करने जा रहे हैं तो दोस्तों से इस संबंध में सलाह ले सकते हैं। वे आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं। उनकी बात मानिये, फिर निवेश कीजिए। आगे चलकर आपको उसका अच्छा लाभ दिखेगा। एक कोशिश तो कीजिए।
आज आपको सेहत से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती है। सम्भावना है कि दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने मन को विचलित ना होने दें और सकारात्मक विचारों में ध्यान लगाएं। घबराएं नहीं, इस समय आप गहरी परेशानियों से दूर हैं।
वृश्चिक राशिः आज आपकी आमदनी बढ़ेगी
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा और आप भी इस बात का ध्यान रखें कि आप भी अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास करें।
थोड़ी देर से आपको ये महसूस हो रहा है कि अपनी परियोजनाओं को सही समय पर पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। ये इसलिये भी है कि आपके आस पास काफी विवाद करने वाले विघ्नकारी लोगों का जमघट है। आपको उन्हे संगठित करने के लिये कुछ करना होगा।
चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है।
जिन्हे जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा। आपको हाल ही में जोडों की परेशानी के बारे मे पता चला है पर आप परेशान न हों। अगर आपको जोड़ों में ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर को अवश्य दिखायें। भले ही बेहतर महसूस कर रहे हों।
धनु राशिः काम बदलने की सोच रहे हैं तो आज प्रयास कीजिए
9 of 12
धनु राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आप लंबे समय से अपने काम को बदलने का सोच रहे हैं, लेकिन उचित अवसर नहीं मिल रहा है। आज के दिन आपका कोई मित्र अच्छी सलाह व प्रस्ताव दे सकता है। इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले अच्छे से पड़ताल कर लेना चाहिये। आपको नौकरी बदलते वक्त अपनी पुरानी कंपनी के अधिकारियों व सहकर्मियों से संबंध भी मधुर रखने चाहियें।
आज का दिन आपके अपने लिए है इसलिये इसे अपने लिए ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताइये और सृजनात्मक होते हुए कुछ खर्चा भी किया जा सकता है। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें।
आज आप शारीरिक परेशानी से सावधान रहें। अगर ऐसा होता है तो आप कुछ व्यायाम या योग करें ताकि आपको दर्द से छुटकारा मिल सके। ऐसी परेशानी तो आती-जाती रहेगी परन्तु आप कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी छोटी परेशानी बड़ी बन जाए। आज आप थोड़ा ध्यान रखें।
मकर राशिः मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा
10 of 12
मकर राशि
आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। अगर आप अपने परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी।
कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। इसलिए, इस जिम्मेदारी को लेने में हिचकिचाएं नहीं।
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे।
सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। आप अपने काम को जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा इसलिए उसे बोझ न बनायें। तनाव कम करने के लिये योग और साधना करें। बाहर घूमें या आराम करें ताकि सिरदर्द न रहे।
कुंभ राशिः व्यवसाय में तरक्की होगी
11 of 12
कुंभ राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है। ये कोई सलाहकार या फिर आपकी जिन्दगी में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी हो सकता है। ये व्यक्ति आज आपकी कैरियर संबंधी उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा। इस समय आप उन पर भरोसा करें।
आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है लेकिन नये ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। काम बहुत आ रहा है इसलिए समझदारी से उनका चुनाव करें आप अच्छा करेंगे।
आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने लक्ष्य से अलग जा रहे हैं। इस समय आपको अपने लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा। आंखें बन्द करके अपनी सांसों पर ध्यान दें। इससे आपका दिमाग शान्त रहेगा और आपको किसी भी काम को मन लगाकर करने में भी मदद मिलेगी।
मीन राशिः तनाव भरी परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे
12 of 12
मीन राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आप अपने ऑफिस में अपनी वाक कला का परिचय दे सकेंगे। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करते समय बहुत से आत्मविश्वास की जरूरत पड़ेगी। इससे ना केवल चुनौती पूर्ण परिस्थितियों पर विजय पा सकेंगे बल्कि तनाव भरी परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकेंगे। और साथ ही अपने लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
आज का दिन आप पूरी मौज मस्ती में गुजारना चाहेंगे। आपके खर्चे किसी महंगे रेस्त्रां में भोजन से लेकर कपड़े, गहने आदि तक में होंगे। आज थोड़ा खर्चा करते हुए आनंद मनाना सही है लेकिन इसमें भी संतुलन तो चाहिये। अपने बटुए और मनोरंजन के बीच सामन्जस्य बनाकर रखें।
आप अपने व्यस्त समय से अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर समय निकालें। आपको कार्य के साथ स्वास्थ्य को भी महत्व देना चाहिए इसलिए आप अच्छे खान-पान और आराम पर ध्यान दें और ज्यादा परेशान न हों।