फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के सितारेः जानिए आज किस राशि की किस्मत चमकाएंगे सूर्य देव

विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। आप इस यात्रा का पूरा मजा लें।
आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज साथी के सामने अपना भावुक पक्ष रखने से प्रशंसा मिलेगी।
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो। 
आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे

2 of 12
वृष राश‌ि
आज घर पर अफरा-तफरी मची रहेगी। घर पर बहुत से काम एक साथ चलते रहेंगे। आज आपके घर विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करें।
दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों और नजदीक आ सकें। आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें व एक–दूसरे को समझें, जिससे कि आपस में प्रेम बढ़े।
आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। ये ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके विषय में आपने प्रयत्न किया था। ये कुछ अनापेक्षित सा घटित हो रहा है। आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। इससे आप अपने व्यावसायिक भविष्य को भी तराश सकते हैं। 
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। ऐसी स्थिति से बचें। 
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा है। परिजनों के साथ आपकी ये यात्रा बहुत ही अच्छी रहेगी। इससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा और तनाव भी कम होगा।
अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। अब यह आप के ऊपर है कि इस मौके का आप कितना फायदा उठाते हैं। वह व्यक्ति आपके कार्यस्थल पर मिल सकता है। सावधान रहें, अपने प्यार का इजहार ऑफिस से बाहर ही करें, नहीं तो आपकी प्रसिद्धि पर असर पड़ेगा। अगर आपको यह रिश्ता ठीक लगे, तो बात आगे बढ़ाएं।
सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।

कर्क राश‌िः खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा

4 of 12
कर्क राशि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।
आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। पर वैसे शब्द हमेशा नहीं आते। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। बातचीत सुनहरा परिवर्तन लाएगी।
आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। वो अपने दिल से आपका हित चाहते हैं और आपको अच्छी सलाह देंगे। आप इस बात को लेकर अपने दोस्त से सलाह जरूर करें। इससे अंत में आपको ही लाभ होगा।
आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। ऐसा करने से आने वाले समय में आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः भविष्य को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें।
आज आप अपने भविष्य को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे और किसी सलाहकार की सलाह लेना चाहेंगे। इस व्यक्ति से पूरी तरह खुल कर बात करें। उसे ये बात पूरी तरह से बताएं कि आपकी उलझन क्या है और आप उससे किस तरह की मदद चाहते हैं।
आज आपकी निवास स्थान बदलने की संभावना है। या तो पुराना घर छोड़ कर नये घर में जा सकते हैं। या फ्लैट की जगह कोठी में जा सकते हें। परिवर्तन के संकेत है, इसका आनंद लें। नया परिवेश आपको अच्छा लगेगा आप इसका भरपूर आनंद भी उठायेंगे। 
विज्ञापन

कन्या राश‌िः नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें।
आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप यदि बागवानी के क्षेत्र को चुनते हैं तो आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आप इस मौके का जमकर लुत्फ उठाइये, दुनिया देखिये।
आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है। आप सकारात्मक सोच रखें जिससे तनाव कम हो और आप स्वस्थ जीवन जीएं।
विज्ञापन

तुला राश‌िः आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे

7 of 12
तुला राश‌ि
आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
आज आप अपने कार्यालय में बहुत व्यस्त रहेंगे। आपको खुद को बदलते समय के साथ बदलने के लिए तैयार कर लेना चाहिए। लेकिन, आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी असीमित ऊर्जा और साथ ही आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाने में आपकी मदद करेंगे।
अपने लाभ को बढ़ाने के लिए आज प्रचार-प्रसार का सहारा लें। समझदारी से अपने बाजार का चुनाव करें, ठीक से प्रचार-प्रसार करें, आप पायेंगे कि व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इस काम पर खर्च किये जा रहे पैसे की कीमत वसूल हो जाएगी।

वृश्च‌िक राश‌िः अचल संपत्त‌ियों पर न‌िवेश करना लाभपद्र रहेगा

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है। आपका फर्ज है कि आप उनको सही रास्ता दिखाएं।
आज आप बहुत से लोगों से मिलेंगे, इसमें जरा भी हिचक ना करें और सब से प्रेम से मिलें। आज आप जो भी संबंध बनाएंगे, उनसे आपको कईं रूप से लाभ हो सकेगा। हालांकि सभी संबंध उतने लाभदायक ना भी हों तो भी उनमें से किसी ना किसी से अपको लाभ जरूर मिलेगा।
यह समय जमीन जायदाद जैसी अचल संपत्तियों पर निवेश के लिए उपयुक्त है। व्यवसायिक तौर पर देखा जाय तो सही मायने में अचल संपत्तियों पर पैसा खर्च करना आपके लिए फायदेमंद है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा साथ ही आज आप जो निवेश करने वाले हैं उससे आपके वित्तीय कोष पर कोई असर पड़ने वाला नहीं हैं।
आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।

धनु राश‌िः आज का दिन विशेष फल देने वाला है

9 of 12
धनु राश‌ि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। और अगर वो आपके घर ना भी रुकें तो भी आपकी दिनचर्या को तो बदल ही देंगे।
आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें।
यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं।

मकर राश‌िः आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी। 
आज अपने साथी के साथ समय बिताएंगे व पिछले कुछ समय की बोरियत से छुटकारा पा लेंगे। यही अपने साथी के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने व बदले में प्रेम पाने का सही समय है।
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिये।
अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप पायेंगे कि आपके ओवरटाइम काम करने और दूसरे कारणों से भी इन दिनों खूब पैसा आ रहा है। इन पैसों को सही जगह निवेश कीजिए।

कुंभ राश‌िः आज का दि‌न दोस्तों से म‌िलने के ल‌िए बढ़‌िया है

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे।
आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। थोड़ी नींद या दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून दे सकता है। इसके बाद आप नए तरीके से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत हो सकते हैं।
आज आपका दूसरों से मिलने का दिन है अत: आप बाहर जाएं व प्रियजनों का अभिनंदन करें। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे इसलिए आप अपने व्यावसायिक पत्र को जेब से निकालें व दूसरों को देने से डरें नहीं। सभी सम्पर्क आपके लिए भाग्यशाली नहीं होंगे उनमें से कोई एक या दो ही आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपने अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः व‌िदेश यात्रा और व‌िदेश से जुड़े काम के ल‌िए द‌िन बढ़‌िया है

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप किसी पवित्र स्थान पर भी जा सकते हैं। कुछ दान अवश्य करें।
आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भी मिल सकता है। शुरुआत में इसको करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में अपनी समझदारी से आप इन्हें भी हल कर लेंगे।
आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। जो काम अभी शुरू होने वाले हैं। सब आपकी मेहनत का सही फल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें