जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः रिश्तों में दरार डालने वाले लोगों से सावधान रहें
2 of 13
मेष राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। अन्तराष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
विज्ञापन
वृष राशिः रिश्तेदार करेंगे मदद
3 of 13
वृष राशि
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है।
मिथुन राशिः रुपये पैसे के मामले में सावधान रहें
4 of 13
मिथुन राशि
यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिए, जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। पैसे रुपये के मामलों में आज आपको थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। भविष्य के लिए पैसा बचाने के लिए यह भी सावधानी रखना जरूरी है कि आप अपना पैसा किन बचत योजनाओं में लगा रहे हैं। आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो।
विज्ञापन
कर्क राशिः खर्चों पर नियंत्रण लगाएं
5 of 13
कर्क राशि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं, सिर्फ खरीदना है इसलिए खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है। इसलिए आप इस मन्त्र को अपनाएं और सकारात्मक विचार लाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा
6 of 13
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखें यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल दें
7 of 13
कन्या राशि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं।अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। आज आपकी आजीविका में भौगोलिक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप घर से काम करते हैं या आपका स्वयं का प्रतिष्ठान है तो आज का दिन आप अपना कार्यालय भी बदलने का सोच सकते है। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है।
तुला राशिः निवेश के दस्तावेजों को सही से देख लें
8 of 13
तुला राशि
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। आज का दिन आपको अपनी रोमांटिक जिंदगी से महत्वपूर्ण सबक सीखने का दिन साबित हो सकता है। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
वृश्चिक राशिः साथी से बहस करने से बचें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा, लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है।
धनु राशिः काम का बोझ महसूस करेंगे
10 of 13
धनु राशि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाए, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। अगर आपको सेहत से सम्बन्धित परेशानी है तो आज वो दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा।
मकर राशिः अभी किसी बड़ी योजना को शुरू ना करें
11 of 13
मकर राशि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। आप आज बातचीत के वक्त बहस और विरोध पर तुले हुए हैं। आपको इन प्रवृत्तियों पर लगाम लगानी चाहिए। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। आज बिना किसी परेशानी के आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशिः दवाब से निकलने की कोशिश करें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हों या फिर आप अभी शुरु कर रहे हों। योग आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभदायक होगा।
मीन राशिः अपने करीबियों से रिश्ता सुधारने की कोशिश करें
13 of 13
मीन राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा।आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। आज आप तनाव को कम रखने की कोशिश करें, क्योंकि आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। आप गहरी और लम्बी सांस लें और योग करें ताकि तनाव कम हो जाए।