फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राशि वालों को आज कमाई के मामले में आएगी अड़चन, जानें अपना राशिफल

Sat, 27 May 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः दोस्त व परिजन देंगे आपका साथ

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। आज अपने संवाद में सावधानी रखें, क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप अच्छी तैराकी नहीं जानते तो कोशिश करें कि आप गहरे पानी से दूर रहें। 
विज्ञापन

वृष्‍ा राश‌िः अपनी कमियों पर काबू पाने की कोशिश करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पाएं।

म‌िथुन राश‌िः सोच समझकर ही बोलें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप जो भी बोलें सोच समझकर ही बोलें, ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। अच्छे - अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आएं। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये। 
विज्ञापन

कर्क राशिः पुराने दाेस्त के रूप में मिलेगा प्यार

5 of 13
कर्क राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्ट में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। जो लोग पर्यटन के व्यवसाय में हैं, उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे करियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन

सिंह राशिः दूसरों की सहायता के लिए थोड़ा खर्च करें

6 of 13
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। अपनी आर्थिक और समाजिक हैसियत को थोड़ा इस्तेमाल करें, इससे आज कुछ औरों का भी भला कीजिए। आपको लगेगा कि आपको बाद में इसका फायदा भी मिलेगा। इससे एक खास तरह की संतुष्टि तो मिलेगी ही कुछ ऐसे संपर्क भी बनेंगे जिसके चलते भविष्य में आपको फायदे भी होंगे।
आज आपको ऐलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः कमाई के मामले में आएंगी अड़चनें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। 

तुला राश‌िः किसी नए काम की शुरुआत करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। हो सकता कि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत को लेकर आपको भयानक पलों का सामना करना पड़ जाए। चिन्ता ना करें, आप पूरी सावधानी बरतें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः पारिवारिक प्रस्‍ताव पर विचार करें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। आज आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे। आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें, क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। आज आप मोटापे को लेकर परेशान रहेंगे और हार मानना चाहेंगे, परन्तु अन्त में आपको अपनी सोच बदलनी होगी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोचना चाहिए।

धनु राश‌िः भविष्य के लिए निवेश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। यदि आपके काम में यात्रा करना शामिल है तब आज आपको विदेश जाने के लिए कहा जा सकता है। आज की आपकी यात्रा सफल रहेगी और आप अपना सही प्रदर्शन करते हुए प्रभाव व प्रतिभा का सिक्का जमा पाएंगे। आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। घर के बाहर किसी भी खेल को खेलने से आपका शरीर ठीक ही नहीं रहेगा, बल्कि आपके पास कोई बीमारी भी नहीं आएगी। 

मकर राश‌िः लक्ष्यों को निश्चित समय में हासिल करेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं। आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेंदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कईं अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें। आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नए रास्ते तलाश रहे हैं और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। 

कुंभ राश‌िः पुरानी बीमारी से मिलेगी राहत

12 of 13
कुंभ राश‌ि
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके करियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं।  आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः व्यापार में लाभ व पदोन्नति के योग

13 of 13
मीन राश‌ि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं। आज आप ज्यादा व्यग्र रहेंगे, जिसके कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। यह काम और घर की परेशानियों को मिलाने के कारण हुआ है। आज आप अपने साथी से मदद की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने दायित्व पर ध्यान दें आपको कुछ बड़ा करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें