मंगलवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा है, क्या आपको नौकरी, व्यवसाय, धन और प्यार के मामले में कामयाबी मिलेगी?
विज्ञापन
मेष राशिः आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा
2 of 13
मेष्ा राशि
आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।
आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
आज आपको जमीन-जायदाद, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खरीदने से लाभ हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार के खरीदने बेचने का चलन आजकल व्यावहारिक हो गया है। इस प्रकार के व्यवसाय में अचानक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। यदि आपके पास ऐसी किसी सम्पत्ति को खरीदने का अवसर आ रहा है तो आप उसे जल्दी खरीद लें। आज आप लम्बे अरसे से जमीन-जायदाद भवन जैसी अचल सम्पत्ति का विज्ञापन देख रहे हों तो देर ना करें, उसे जल्दी खरीद लें।
आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे। आज मानसिक तनाव भी कम होगा इसलिए आज आप पूरी शक्ति से अपने घर वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर पाएंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः कार्यक्षेत्र में अनपेक्षित स्थानांतरण संभव है
3 of 13
वृष्ा राशि
चाहे आपके व आपके परिवार के विचार आपस में नहीं मिलते तो भी आज आप उनके सहयोग को सराहेंगे। आपको ये एहसास होगा कि चाहे आपके और आपके परिवार के विचार नहीं मिलते तो भी उनसे ज्यादा आपको कोई और नहीं समझता। आप भी उन्हें दिखाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
आज आपको मालूम होगा कि आपका कंपनी में ही अनापेक्षित स्थानांतरण कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।
आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। देखिए आप सामने आई एक-एक आर्थिक चुनौती का जमकर सामना करते हुए आप अपने लक्ष्य को छू लेंगे।
अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आयेगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें।
मिथुन राशिः धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी।
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं। आप वही इलाज कराएं जिस पर आपको भरोसा हो और आपको आराम मिल जाए। आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः सहकर्मी परेशान कर सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइये।
आपके सहकर्मी आपका जीना दूभर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे।
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
आज आप अपने साथी की तबियत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी डॉक्टर के पास जायेंगे परन्तु आपको पता चलेगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। आज उनके साथ समय बिताने के कारण वह अच्छा महसूस करेंगे और मूड बना रहेगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी।
आज आप किसी कैरियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी कैरियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो और आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही कैरियर का चुनाव कर सकें।
आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। इसका अच्छा लाभ दिखेगा। लेकिन साझेदार समझदारी से चुनें।
आज आपको कोई जोड़ों की चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए घुटनों व एड़ी की चोटों से सावधान रहें। ध्यान रहे, कि आज आप कोई ज्यादा दबाव वाला काम ना करें ताकि आप जोड़ों के दर्द से बच जाएं। वैसे आज आपका स्वास्थय ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः मानसिक तनाव बना रह सकता है
7 of 13
कन्या राशि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।
आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी।
आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है।
यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है, इसलिए अखबार उठाइए और विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए। आज भी मानसिक तनाव रहेगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप चिन्ता न करें और अपने को किसी रुचि भरे कार्य मे लगाएं।
तुला राशिः आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।
आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। कोई परिवार का व्यक्ति इससे आपका परिचय कराएगा। यह स्थान किसी नये व्यक्ति से मिलने के लिए सुरक्षित और अनुकूल रहेगा। क्योंकि, वहां आपके परिवार वाले भी होंगे।
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें।
आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। ये मत सोचिए कि पैसा यूं ही आता रहेगा। इसलिए खर्च के मामले में मुट्ठी बांध के चलिए।
वृश्चिक राशिः मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिलेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा।
यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी आवश्यकताओं को समझदारी पूर्वक दबाएं और अपने ध्यान को सही जगह केन्द्रित करें।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छा प्रतिफल मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी सभी प्रतिभाओं को प्रयोग करना होगा। सफलता पाने के लिए आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। आपकी नई स्थिति से आपको संस्था में इज्जत मिलेगी।
हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहिए और आपके बजट लायक कोई अच्छा काम हाथ आये तो उसे पकड़ते भी रहिये।
धनु राशिः अचानक धन मिलने के संकेत हैं
10 of 13
ध्ानु राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।
आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। हर क्षेत्र में संबंध सुधारे जा सकते हैं, किन्तु अपने उत्तरदायित्व का भी ख्याल रखें।
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।
आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।
मकर राशिः सजग रहें, चोट लगने की आशंका है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।
अपना साथी चुनने में सावधानी बरतें व पहले की तरह गलती ना दोहराएं। लम्बे समय तक आपको व आपके परिवार को सुख प्रदान करने वाले साथी का चुनाव करें। शुरुआत में उत्तेजक लगने वाले व आपको उचित महत्व ना देने वाले लोगों से दूर रहें।
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे।
आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशिः आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा और आपको एहसास होगा कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं।
यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी ऐसे नियोक्ता से प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो अनेक प्रकार के कार्यों में संलग्न है। आपका अवसाद समाप्त होगा और इनमें से आपको सही विकल्प को सोच समझ कर चुनना चाहिये। आपको अपने काम में वापिस आकर अच्छा लगेगा।
आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप तो अपने काम के प्रति इमानदार और मेहनती हैं, यह तो सामने वाले को आपकी एक झलक से पता चल जाता है।
आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी सड़क दुर्घटना होने से बचें। और बेहद सावधानी से रोड पर चलें। अगर आप कार या मोटरसाईकिल चलाते हैं, तो बेहद सावधान और सतर्क रहकर चलाएं। आज अगर आप सतर्क एवं सचेत होकर वाहन चलाऐंगें तो आप छोटी दुर्घटनाओं को होने से बचा सकते हैं। आज आपका सतर्क रहना बहुत जरूरी हैं।
मीन राशिः आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें
13 of 13
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं।
आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। अपने पार्टनर को शान्त करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी समस्याएं खुद दूर हो जाएंगी।
आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों से आपको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा।
अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। हो सकता है, कोई बुजुर्ग रिश्तेदार किसी को कुछ दान करने की सोचें और वह दान पाने वाला भाग्यशाली व्यक्ति आप ही हों। इसके लिए आप उनके शुक्र गुजार बनिए।
अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो अपने व्यायम में योग को भी जोड़ लें आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिलेगा। आप अपनी ध्वनियों, इच्छाओं, योग और साधना पर ध्यान दें। इसका फायदा मिलेगा। आप हर तरह से परेशानियों को हल करने की कोशिश करें।