आज चन्दमा कर्क राशि में है और कन्या राशि में चल रहे सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश होगा। क्या नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक मामलों में ग्रहों की इस स्थिति का आपको लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है
2 of 13
मेष्ा राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
आज आपके किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलन के आसार हैं। मौका हाथ से न जाने दें। अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए आपको साहस जुटाना होगा। पर अन्ततः मिली सफलता आपकी जिंदगी बदलकर रख देगी।
आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाण प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। चाहे वो नौकरी हो या फिर आपका व्यवसाय। आप जो काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाए।
विज्ञापन
वृष राशिः आज आपको कुछ तनाव हो सकता है
3 of 13
वृष्ा राशि
एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं । अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। मुश्किलों को लेकर ज्यादा परेशान ना हों। क्योंकि इनका आना-जाना तो लगा ही रहता है।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें।
व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें।
आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगाएं कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें। अगर आप लम्बे समय तक परेशान हैं तो किसी डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
मिथुन राशिः अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसायियों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। और अन्तत: चैन की सांस ले सकते हैं।
आपके अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप को सब अच्छा लगेगा। दूसरे लोग आपको देख रहे हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आनंद लें।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज का दिन फायदे का है
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।
अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है।
रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा।
आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप घबराये हुऐ हैं और इसका कारण ढूंढने में भी असर्मथ हैं। आप वजह ढूंढने की कोशिश न करें। आराम करें और गहरी सांसें लें ताकि आप हर समय अच्छा महसूस करें। यह वक्त गुजरते ही आप फिर से पहले जैसी स्थिरता महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यस्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपकी जिंदगी में थोड़ी हलचल सी मची रहेगी। ऐसा लगता है जैसे आपके आस-पास की परिस्थितियां बिगड़ रही हैं। वो आपके कार्य स्थल पर कुछ अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। परेशान ना हो सब कुछ ठीक हो जाएगा आप बस अपने गुस्से को काबू में रखें। धीरे-धीरे सब शांत होता जाएगा।
आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। संप्रेषण कला में निपुण मैनेजर भी अपने काम को पूरी कुशलता से पूरा कर पाएंगे।
पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए।
कुछ भी गलत खाने से आज आपको पेट दर्द हो सकता हैं। जिस खाने का स्वाद जीभ पर रखते ही अच्छा लगता है, जरूरी नहीं है कि वह भोजन आपके शरीर के लिए भी अच्छा हो। सही और सन्तुलित भोजन का आहार कर आप पाऐंगे कि आपके शरीर का ऊर्जा स्त्रोत पहले से बढ़ रहा है और वजन घट रहा है।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं।
आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। ये दिन अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए याद रखने योग्य हैं।
आज आपको नौकरी का वह प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं।
आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं।
आज आपको ध्यान लगाने का महत्व समझ आयेगा। इससे आपके दिमाग में शांति होगी और दिन की अच्छी शुरुआत कर सकेंगे। आपको इसका फायदा अल्प विधि और लगते समय में मिलेगा।
तुला राशिः आज अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे।
आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं।
विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। लेकिन, आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। उनकी मदद से आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकेंगे।
आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते। तो फिर इस तरह जेब मालामाल होने का जश्न मनाइए।
वृश्चिक राशिः आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथ ही ध्यान रखें कि आप अपने कटु शब्दों से किसी का मूड़ ही खराब ना कर दें।
आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। फिर भी इससे परिचय बढ़ाने के लिए कुछ समय बिताएं। आप पाएंगे कि यह व्यक्ति आप के लिए उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकता है।
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है।
कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए, फिर देखिए आप अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर कहां से कहां पहुंच गये हैं। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके कैरियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये थे।
धनु राशिः आज भाग्य आपके साथ है, अच्छे परिणाम मिल सकेंगे
10 of 13
ध्ानु राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। उस जगह पर जाने से भी क्या फायदा जहां जाना आपको पसंद ही नहीं है। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है।
आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं। चिप्स पर ध्यान न लगाएं। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा।
मकर राशिः आज अपने कार्यस्थल पर गुस्से को काबू में रखें
11 of 13
मकर राशि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।
आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। विश्वास कीजिए, आप दोनों का साथ एक दूसरे को अपार खुशी देगा। दोनों अपनी भावनाएं खुलकर बांटें। यह आप दोनों की जिंदगी की यात्रा की शुरुआत साबित हो सकती है।
आज अपने कार्यस्थल पर गुस्से को काबू में रखें। आपके लिए काम करने वालों के साथ आपकी छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा और सही प्रोफेशनल व्यवहार करना होगा। अगर आप शांति से काम लें तो समय के साथ ये झगड़े खुद ही निबट सकते हैं।
व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।
कुंभ राशिः पैसे और व्यवसाय दोनों में तरक्की मिलेगी
12 of 13
कुंभ्ा राशि
आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। ध्यान रहे कि ये साथ फिर कभी ना छूटे।
अगर आपको अपने कैरियर को लेकर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
जो व्यवसायकर्ता बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी तरक्की हो सकती है और यही नहीं उनको और भी कई जिम्मेदारियों को संभालने का मौका मिल सकता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आपको सिर्फ आर्थिक फायदा ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपके बैंक एकाउंट में भी बढ़ोतरी होगी। ये आप लोगों को एक मौका मिला है जिससे आप अपने नए विचार, नई सोच पेश कर सकते हैं। इस व्यवसाय से आपको पैसे और व्यवसाय दोनों में तरक्की मिलेगी।
आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से संबंधित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। याद रहे, स्वास्थय ही सब कुछ हैं इसलिए जो भी खर्चा आप कर रहे हैं यह सोच कर करें कि यह भविष्य में आपके काम आएगा। योग भी शुरू करें इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप इन छोटी-मोटी मुश्किलों को आसानी से सुलझा लेंगे।
आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। इसके लिए आपको और ज्यादा जिम्मेंदारियां लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। किसी कर्ज वगैरह के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिनों के लिए रुक जाइए। अच्छा समय आये तभी आवेदन करें।
आपका अहम् आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें। आप दूसरों की खुशियां और दुख को बांटे।