फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या राशि में चन्द्र, गुरु का संयोग इन राशि वालों के लिए है फायदेमंद

Thu, 27 Oct 2016 12:05 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का कन्या राश‌ि में गोचर हो रहा है जहां गुरु के साथ इनका संयोग बनेगा। चन्द्र और गुरु का यह संयोग आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली है देख‌िए।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। आज आप अपना ध्यान बड़े निवेश पर लगाएं तथा छोटे-मोटे नफा नुकसान पर ध्यान ना दें। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी घरेलू आय बढ़ती रहे। इससे आपकी आय बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक होती जायेगी और साल दर साल आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। प्रत्येक आर्थिक उछाल से आप अपने मस्तिष्क में तनाव एवं चिन्ता ना करें। क्योंकि इससे आप अपने जीवन को सहज महसूस नहीं करेंगे तथा यह आपकी आय की क्षमता में भी बाधक हो सकता है। आज आप अच्छी सेहत की उम्मीद रख सकते हैं इसलिए आप शारीरिक व्यायाम करते रहें। आप स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि आप किसी पुरानी बीमारी के कारण पिछड़ न जाएं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है

3 of 13
वृष
आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारेंगे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। और इसके लिए आपको कोई चुनौती पूर्ण काम दिया जाएगा। आप में से कुछ लोग  अपनी उपलब्धि के कारण किसी इनाम की आशा रख सकते हैं।
आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। यह अच्छी तरह से जान-समझ लें कि आपका साझेदार कौन बनने जा रहा है, उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे।

म‌िथुन राश‌िः उच्च अधिकारी से प्रशंसा म‌‌िल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। अपना कैमरा अपने साथ ले जाना ना भूलें, आप अपनी मीठी यादों को इस मे कैद कर सकते हैं। 
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।
यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। कृपया इसे सामान्य ढंग से संचालित करें। आप बहुत परिश्रमी हैं और आप इन दोनों के बीच बड़ी ही चतुराई से सामन्जस्य बैठा सकते हैं। आपको आश्चर्य होगा जब बिना कहे आपकी पारिश्रमिक बड़ा दिया जाए।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः रूपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं

5 of 13
कर्क राशि
आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे।
आज आप अपने साथी से मिलने के कार्यक्रम में कुछ प्रगति का अनुभव करेंगे, जबकि वास्तव में आज भेंट न हो सकेगी। पर, भविष्य में जल्दी ही मुलाकात होने की संभावना है, अतः कुछ खास प्रोग्राम बना लें।
आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा।
आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रूपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।
आज आवश्यकता है कि आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें, अपने साथी के साथ बैठकर शांत भाव से विचार विमर्श करें, जिससे आपकी सोच को अच्छी एवं सही दिशा मिल सके। आज सभी वाद विवादों से बचें।
पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। हर दिशा से आपको खुशखबरी ही मिलेगी। इन सब को संभाल कर रखें, क्योंकि इनको पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपने जितनी मेहनत की है, अब आपको बैठ कर इसका मजा लेना चाहिए।
आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें।
संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आखिरकार, ये वैचारिक मतभेद ही तो हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे इंसान के अहम के कारण बात बिगड़ सकती है तो बिना कुछ बोले ही हट जाएं।
यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेने देन है तो आज आपको आर्थिक फायदा होगा। नये ग्राहक भी बनेंगे और बड़ा आर्डर भी देंगे, इसलिए इस मौके का फायदा उठायें। आपको लगेगा कि आपने इसके लिए बड़े परिश्रम भी किये हैं। बहरहाल आर्थिक रूप से दिन काफी लाभकारी है। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे, योग और ध्यान आपके शरीर को शान्त रखना ही नहीं बल्कि दिमाग को शान्त रखना भी सिखाएगा।

तुला राश‌िः आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे

8 of 13
तुला
आज आप अपने घर वालों व दोस्तों के साथ का मजा लेंगे जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके घर व उसके आस-पास का माहौल आपको संपूर्णता का एहसास कराएगा।
आज आप अपनी नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलना चाहेंगे और इसकी तीव्रता को महसूस करेंगे। लेकिन जहां आप कार्यरत हैं वहीं टिके रहना भी भविष्य में आपके लिये लाभकारी हो सकता है। अत: कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श कर हर पहलु को जांच लें तो बेहतर होगा।
यदि आपको किसी जमीन या संपत्ति खरीदने में विवाद का सामना करना पड़ रहा है तो आप देखेंगे कि अचानक इन समस्याओं का समाधान होता चला जायेगा। आपके अथक परिश्रम से शुरुआती दौर में होने वाली बाधाएं दूर हो चुकी हैं तथा अब आप अपने व्यवसाय को सुचारु रुप से संचालित कर सकते हैं। आज आप पूरा दिन खेल में गुजारेंगे, क्योंकि खुद को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का ये ही एक रास्ता है। आज आपका मन व्यायाम करने में ही नहीं बल्कि टीम के लिए खेल खेलने में भी लगेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। हमारी सोच कभी- कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाती इसलिए अच्छा होगा कि ऐसी परिस्थिति में आप थोड़ी नम्रता से काम लें।
आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज इस बारे में अपने बॉस से बात करने में ना हिचकिचाएं। वो आपके विचारों से सहमत ही होंगे। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

धनु राश‌िः आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलेगी

10 of 13
धनु राश‌ि
शायद ये उम्र भर चलने वाली दोस्ती की शुरूआत है। दोस्त आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये नया दोस्त हर सुख-दुख में आपका साथ देगा। अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत है और वो खुल कर आपसे नहीं कह पा रहा है तो आपको आगे बढ़ कर उसकी मदद करनी चाहिए। आपके द्वारा की गई मदद से आपका दोस्त बहुत खुश होगा। आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है।
हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। ये व्यक्ति आज बड़ी दरियादिली दिखाएगा और आपकी मदद करेगा। उसके प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ये आपके कैरियर के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आज आप किसी भी तरह अपने कैरियर के लिए दरवाजे बंद ना करें, क्योंकि आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलेगी। वक्त तो लगा लेकिन देखिए आखिरकर आपको सब्र का मीठा फल मिला ना! इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाए।

मकर राश‌िः आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें।
आज आप अपने विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। आपके कार्यस्थल पर किये गए प्रयासों और अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों को कूटनीति से संभालने की योज्ञता से आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज आपके विरोधियों को आपकी छवि बिगाड़ने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप हर परेशानी पर आसानी से विजय पा लेंगे।
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। किसी कर्ज वगैरह के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिनों के लिए रुक जाइए। अच्छा समय आये तभी आवेदन करें। आज आप उदास हो सकते हैं। चुनौतियां भी होंगी परन्तु अपना मूड बनाये रखें और अच्छा महसूस करने की कोशिश करें आज के दिन को बीतने दें कल फिर नई शुरुआत होगी।

कुंभ राश‌िः अध‌िकार‌ियों से मदद म‌िलेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
उच्च अधिकारी आज आपकी मदद करेंगे। अगर आपको अपने कार्यालय में कोई परेशानी है तो अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यालय के माहौल को और अच्छा बनाने की बात करें। एक-दूसरे पर दबाव डालने से कुछ नहीं होगा। एक साथ मिल कर काम करने से ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। कानूनी झगड़ों को सुलझने में बहुत समय लग जाता है।
आपको खबर मिलेगी कि जो चीज आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज अपना भाग्य आजमा सकते

13 of 13
मीन राश‌ि
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा।
जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। आप आज अपना भाग्य आजमा सकते हैं और शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर अनुकूल उत्तर तुरन्त नहीं मिलता तो धीरज रखें और उसके लिए कोशिश करते रहें।
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें