आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा। क्या आपको कही से धन का लाभ मिलेगा या पारिवारिक उलझनों को लेकर छुट्टी का मजा किरकिरा हो जाएगा। पूरे दिन का हाल जानिए अपनी राशि से।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः आज का दिन रोमांस भरा है
2 of 13
मेष राशि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लें, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता। आपके घर में हंसी की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें।
आज का दिन रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। साथ ही दूसरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपनी संप्रेषण कला में सुधार लाना चाहिए। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिए या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते।
विज्ञापन
वृष राशिः पूर्व में किए भलाई का लाभ मिलेगा।
3 of 13
वृष राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। साथ ही अपने व्यावसायिक ज्ञान को भी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।
आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। इस तरह के विचार सकारात्मक बनाते हैं।
मिथुन राशिः शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी।
वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से फुरसत निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज खर्च हो रहे पैसे की फ्रिक मत कीजिए। बस जाईये? और दोस्तों के साथ आनंद लीजिए।
विज्ञापन
कर्क राशिः पैसे रूपये की चिंता सता सकती है
5 of 13
कर्क राशि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मौज-मस्ती करना गलत नहीं है लेकिन आप को इसके साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपके काम में रुकावट भी आ सकती है
6 of 13
सिंह राशि
आपकी स्वच्छंद सोच आज एक खास जगह बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप चाहे कुछ भी करें लेकिन अपने अंदर की आवाज के बताए रास्ते पर ही चलें। आप वो इंसान हैं जो कभी भी खतरा मोल लेने से नहीं डरते। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें और आप पाएंगे कि जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वो भी अब आपके साथ ही हैं। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आस-पास बहुत से व्यवधान हैं। इन परेशानियों से आपके काम में रुकावट भी आ सकती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश करें।
यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज आपका दिन है, छा जाइए।
विज्ञापन
कन्या राशिः नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें
7 of 13
कन्या राशि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।
यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शो रूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए।
तुला राशि: अति खर्च से बचें
8 of 13
तुला राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।
लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अपनी चतुरता से आप इस समस्या का समाधान आसानी से खोज सकेंगे।
आज का दिन आपके अपने लिये है इसलिये इसे अपने लिये ही बना रहने दें। आज अपने साथ समय बिताईये और सृजनात्मक होते हुए कुछ खर्चा भी किया जा सकता है। इस दौरान अति खर्च से बचें। संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशिः आप किसी पवित्र स्थान पर जा सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप किसी पवित्र स्थान पर भी जा सकते हैं। कुछ दान अवश्य करें।
आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी ये क्षेत्र आपके लिये फायदे का सौदा होगा।
कुछ अज्ञात कारणों से आप जो चाह रहे थे वह आपको हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में लगे आप में से कई लोगों को हैरानी होगी कि सब कुछ करने के बावजूद मनचाही चीज नहीं मिली। आप शायद यह भी सोचें कि आज तो सब कुछ अच्छा दिख रहा है पर सप्ताहंत में परिणाम से आप निराश हो सकते हैं। अच्छा है कि आज आप दूसरे विकल्प भी देखने शुरू कर लें। हालांकि ऐसा नहीं कि आपके मौजूदा काम में सब कुछ खत्म ही हो गया। फिर भी पहले से ही संभलकर चलें तो बुरा ही क्या है।
धनु राशिः रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आत्म-विश्वास बनाए रखें, आज आप किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आसानी से कर पाएंगे।
आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं।
अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है। अपनी अच्छी आमदनी के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक सही योजना बनाकर भी चलना होगा। अपना आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको खुद ही पहल करनी होगी। हां, योजना बनाने और उस पर अमल करने में बेशक आप दूसरों की सहायता ले सकते हैं।
मकर राशिः आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा
11 of 13
मकर राशि
आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा।
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें।
यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है।
कुंभ राशिः आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।
अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को ले कर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे।
आर्थिक मामलों में आज आपके सामने बड़ी मुश्किलें हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए। आप शर्मनाक स्थिति में फंसे लग रहे हैं। लेकिन घबराइये नहीं यह थोड़े दिन की बात है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला अभी मत लीजिए। जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।
आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। शांत रहें और बस अपना काम करने में लगे रहें। अगर आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर लेंगे तो आपको अच्छा तो लगेगा ही साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी।
आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। नवीन कर्मचारियों को नवीन ज्ञान लेकर संस्थान की पधति के साथ चलना ह
जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। ध्यान रखिये की इस आमदनी को ठीक ढंग से प्रबंधन हो क्योंकि कोई नहीं कह सकता कि आपके धंधे में कब क्या हो। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए।