चन्द्रमा का अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में आना आपके लिए कैसा रहेगा, क्या आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा या काम के बोझ से परेशान रहेंगे। देखिए क्या कहती है आपकी राशि।
विज्ञापन
मेष राशिः आमदनी बढ़ाने में सफल होंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं।
आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। आप में वो काबिलियत है जो आपके अधिकारी आपसे चाहते हैं। समय के साथ आपके कैरियर में उतनी वृद्धि जरूर होगी, जितनी कि आप सोचते हैं।
अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नये मौके अजमायें इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता के कारण आपको आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः रोमांस को ज्यादा तूल देने से बचें
3 of 13
वृष राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अपनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें, ये पल आपको बहुत खुशी देंगे।
आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। कार्यस्थल से बाहर निकलने तक रोमांस को ज्यादा तूल देने से बचें।
आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हों या फिर आप अभी शुरु कर रहे हों। योग आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभदायक होगा। योग से मन और शरीर दोनों को शान्ति मिल जाएगी इसलिए इस शान्ति का भरपूर लाभ उठाएं।
मिथुन राशिः किसी की आर्थिक सहायता कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे।
यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे।
आज आप अपनी पहुंच और धन के बल पर दूसरों की सहायता करेंगे। आप किसी सेवार्थ कार्य में धन की मदद कर सकते हैं या अपने किसी साझेदार को बढ़िया सा तोहफा दे सकते हैं। जो भी हो आपकी पहुंच, आपकी आर्थिक हैसियत और आपकी दयालुता के चलते किसी ना किसी को तो लाभ मिलेगा ही।
विज्ञापन
कर्क राशिः ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपको आपकी मानसिक शांति जल्दी ही वापस मिलेगी।
ऑफिस में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप पाएंगे कि काम बहुत है, लेकिन समय कम है। लेकिन ध्यान रखें कि इससे फायदा ही होता है। परेशान ना हों बल्कि इस बात को समझने की कोशिश करें कि आपको पहले क्या काम करना चाहिए, इससे आपको शांति मिलेगी। आप पाएंगे कि आपके अधिकारी भी इसमें आपकी पूरी मदद करने को तैयार हैं।
यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए। आप सुबह उठेंगे तो आपको सिरदर्द, दांतदर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक आप आराम महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः सपने से परेशान हो सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें और आप भी उनहें कुछ ऐसा ही देने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे।
आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा। आज आप कल रात के सपने से परेशान हो सकते हैं। इससे आप ढंग से आराम भी नही कर सकते ज्यादा परेशान न हों और सकारात्मक सोच लायें और पर्याप्त आराम करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है
7 of 13
कन्या राशि
आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। हर सुख-दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज आपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है।
आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। ये आपकी औरों को मदद करने की इच्छा का भी फल है। इसी तरह अच्छा काम करते रहें।
आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। आर्थिक हालात ठीक हों तो बड़ी मुश्किल से निपटना आसान हो जाता है।
तुला राशिः अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें
8 of 13
तुला राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं।
काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप पूरी मेहनत व गंभीरता से काम करें तो दिन आपका होगा।
यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं।
आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें। आप ठण्डा दिमाग रखें और ज्यादा तनाव न लें। थोड़ा योग और आराम करें। तभी आप अच्छा फल प्राप्त का सकेंगे।
सिंह राशि में चन्द्रमा का गोचर आपके लिए कितना भाग्यशाली है, देखिए
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं। आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। अपने रचनात्मक दिमाग का उपयोग करें, आप पाएंगे कि आप उन सभी परेशानियों का हल ढूंढ लेंगे जिनका हल ढूंढना औरों के लिए असंभव ही है। आज आप अपने आप को अपनी चतुराई के लिए शाबाशी दें।
आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। आज ही आप अपने बैंक से ॠण अथवा धन की वृद्धि के लिये बात करें।
वाहन चलाते समय और खाना बनाते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत हैं। इस बात का ध्यान रहें की आप जो भी काम करें ध्यान से करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। कोई भी आग का काम या किसी भी नुकीली वस्तु से काम करते हुए सावधान रहें।
धनु राशिः आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली होगी
10 of 13
zodiac sign
- फोटो : getty images
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करके तैयार रहें। आपकी खातिरदारी के बदले में आपको उन से परदेस में छुट्टियां बिताने का निमंत्रण मिल सकता है।
अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर की गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। आपको कुछ और जिम्मेंदारियां मिल सकती हैं, क्योंकि आपका बॉस चाहता है कि आप थोड़ा और सहयोग दें। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं। इससे आपको लंबे समय में बहुत लाभ मिलेगा।
आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली होगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। खैर इस स्थिति को संभालिए, रोज ऐसे खर्चे थोड़े ही होंगे। यह कुछ दिनों की चिंता है। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी।
मकर राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
11 of 13
मकर राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखें।
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं। आज आप खुद को शान्त और अच्छा महसूस करेंगे। कुछ घर और काम का बोझ कम होना शुरु हो जाएगा, इसलिए आखिरकार आज आप राहत की सांस ले पाएंगे।
कुंभ राशिः सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं।
आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं।
विदेशियों और दूर के लोगों से व्यवसाय की अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप किसी विदेशी व्यक्ति या विदेशी बाजार में अपना व्यापार कर रहे हैं तो आज फायदा होगा। इसके लिए थोड़ा और प्रयत्न करें, और लाभ मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल आज जरूर मिलेगा। आज आपकी सेहत चमकती नजर आएगी और इस चीज को दूसरे लोग भी महसूस करेंगे। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से खुद को स्वस्थ पाएंगे।
मीन राशिः अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें
13 of 13
मीन राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी।
आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब कि आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है।
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अंतत: आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आप मेहनत तो काफी समय से कर रहे थे पर पैसा नही जुट पा रहा थे। ना चाहते हुए भी पैसे खर्च हो जाते हैं। आज वह दिन है कि आप अपने खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें। इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।