फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का शुभ योग आपकी राशि के लिए कितना शुभ है देखिए

Mon, 24 Oct 2016 11:02 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रह नक्षत्रों की स्‍थ‌ित‌ि बताती है क‌ि आज शुभ योग बना है। यह योग आपके ल‌िए क‌ितना शुभ होगा जान‌िए क्या कहते हैं आज के स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज के दिन आपको अपनों से बहुत प्यार मिलेगा।
साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगें।
आज आप किसी नेक काम के लिए दान की सोचेंगे। ऐसा कीजिए, आपको खुशी तो मिलेगी। इतने से आपका बैंक बैलेंस नहीं बिगड़ने वाला। इन दिनों आर्थिक आवक भी खूब दिख रही है, लेकिन उन्हें संभालकर रखिए।
आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है। आप आराम पर ध्यान दें। यह आपके लिए हितकर होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आज आपका मन जो भी करने को करे वो काम जरूर करें। इसे करके आपको कोई पछतावा नहीं होगा।
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।
आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। ऐसा करने से आने वाले समय में आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।

म‌िथुन राश‌िः तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अचानक आई समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।
किसी सामाजिक समारोह में आज आपको अपनी पसंद का पार्टनर मिलेगा। उसका साथ आप को अपार खुशी देगा। वह आपकी जिंदगी में हर पल सुख-दुख में आपका साथ देगा। इसलिए इस रिश्ते को बढ़ाने के समय और मन लगाएं। परिणाम अच्छा हो सकता है।
किसी खास काम को करने में आज आपको तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। इसलिए दिए गए काम को पूरी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें।
आज आपको अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह जागृत होगा। आपको जीवन में सर्वश्रेष्ठ वस्तुएं चाहिए। और आप जानते ही हैं कि इस राह पर चलने का कोई छोटा मार्ग नहीं है। अपने जीवन को वित्तीय रूप से संतुष्टि की राह पर ले जाइए और सुकून की तलाश कीजिये। महत्वपूर्ण ये है कि आप अपने लक्ष्यों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें।
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।
आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें।
तनाव भरे दिनों के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप हल्का व्यायाम करें और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करें। आप अपने दोस्तों को लम्बी दौड़ के लिए आमन्त्रित कर सकते हैं, भले ही बाद में आप उनसे बात ना करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये 

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें।
आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। अपने अधिकारियों को किसी प्रकार का नकारात्मक कारण ना दें। अपनी उत्पादकता से उन्हें प्रसन्न करें।
अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। आप आने वाले समय में कुछ अच्छी विलासितापूर्ण वस्तुएं अवश्य खरीदने वाले हैं लेकिन समय अभी ठीक नहीं है। अभी इस पर लगाम कसने का समय है। अपने जीवन के प्रति गंभीर होकर एक बार विचार कीजिये। 
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज का दिन विशेष फल देने वाला है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आज का दिन बहुत अच्छा है आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं।
यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। 
यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें। आज आपको बोनस व विशेष लाभ मिलने की भी संभावना है। 
आज आपको पाचन में परेशानी हो सकती है। सिर्फ अच्छा, साफ और स्वस्थ भोजन लें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। कोशिश करें की आप आज तनाव से दूर रहें।

तुला राश‌िः छात्रों के ल‌िए द‌िन बहुत अच्छा

8 of 13
तुला राश‌ि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।
आज उन छात्रों के लिये खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आपको कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने अच्छे से पढ़ाई नही की है।
किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें।
आज आप अपना मन और ध्यान योग में केन्द्रित करेंगे ताकि आप बढ़ते वजन पर रोक लगा सकें। आज आपका चेहरा चमकता रहेगा और आपके चेहरे पर हाल ही में जो दाग धब्बे उभर आए थे वो भी आज खत्म हो जाएंगे। आज लोग आपकी त्वचा की तारीफ करेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। सत्ता और अहं के बीच ज्यादा दूरी नहीं होती इसलिए ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल ना करें। जो आपको कड़ी मेहनत के बाद मिला है उसे खो ना बैठें।
पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें।
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने कैरियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए।
हो सकता है, आज आप जुकाम या कोल्ड के शिकंजे में फंस जाएं, इसलिए धूल-भरे वातावरण से दूर रहें। अपनी सेहत को तन्दुरुस्त बनाए रखने के लिए पत्ते वाली हरी सब्जियां और सिटरस फल खांएं।

धनु राश‌िः इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें।
अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। याद रखें कि हर सफर पहले कदम से ही शुरू होता है। इस समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
पैसे की भरपूर आवक दिख रही है। बहुत पहले आपने कोई निवेश कर रखा था उससे आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। यह अचानक ही होगा। आप खुशी से उछल ही पड़ेंगे।
जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है। आज आपको हर समय उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा और समय निकाल कर उनकी हिम्मत बढ़ानी होगी।

मकर राश‌िः आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें

11 of 13
मकर राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा।
अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरतमंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। इसलिए, किसी की भी मदद करने से पीछे ना हटें।
आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा। 
आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं।

कुंभ राश‌िः कैर‌ियर के मामले में द‌िन शुभ रहेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।
अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्ध‌ि के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। ऑफिस में सारे दिन एक से नहीं होते, इसलिए आपको आज के दिन का पूरा मजा लेना चाहिए।
आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। आप इस मौके का जमकर लुत्फ उठाइये, दुनिया देखिये।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। ये यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। ये यात्रा चाहे काम के कारण हो या निजी रूप से की गई हो आपको खुशियां ही देगी।
आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। 
आप बढ़िया काम कर रहे हैं, अपने अच्छे काम के लिए खुद का थोड़ा सम्मान कीजिए। बैंक से ज्यादा नहीं, कुछ पैसे अपने लिए निकालिए कहीं घूमिए फिरिए, थोड़ा मनोरंजन कीजिए। बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये। कल फिर से काम में जुटेंगे तो बहुत अच्छा अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें