फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस इस साल इन राशि वालों को बनाएगा मालामाल

Mon, 24 Oct 2016 10:07 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
इस हफ्ते साल का सबसे महत्वपूर्ण त्‍यौहार दीपावली आने वाला है। दीपावली और इस हफ्ते ग्रहों का संयोग आपकी राश‌ि पर क्या असर डालेगा, क्या आपके ऊपर रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, जान‌िए इस दीपावली आपके भाग्य में क्या आने वाला है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः लाभ के अवसर आपके सामने आने वाले हैं

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस हफ्ते किसी भी प्रकार की अनावश्यक बहस में ना पड़ें, जहाँ तक हो सके इस टाल दें क्योंकि इससे आपको कुछ तनाव हो सकता है। थोड़ी सी और कड़ी मेहनत करने से ना डरें, क्योंकि यही आपको कैरियर की ऊंचाई पर पहुँचने में मदद करेगी। किसी दोस्त से लम्बे समय से चला आ रहा रिश्ता भी किसी खास रिश्ते में बदल सकता है। न्यायालय में यदि किसी मामले की सुनवाई है तो आपको लाभ हो सकता है। व्यवसाय में भी आपको हर तरह का अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। इस समय अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में लाभ म‌िल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यदि गत दिनों से आपके घर में अशांति का माहौल है तो इस सप्ताह अपने सारे पारिवारिक क्लेश को भूल परिवार मे मेलजोल बढ़ा सकते हैं। किसी भी परेशानी को दूर करने का हल है कि मिलजुल कर उसका सामना किया जाए और इस सप्ताह आपको भी ऐसा ही करना पड़ा सकता है। अपने करीबियों का पूरा ध्यान रखें और उन्हें खुश करने की हर संभव कोशिश करें। कार्य क्षेत्र मे भी आप किसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। आर्थ‌िक मामलों में लाभ म‌िल सकता है। उपहार म‌िलने का योग बना हुआ है।

म‌िथुन राश‌िः जीवन में सुखद बदलाव आ सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। किसी सामूहिक आयोजन में आपको शामिल होना पड़ सकता है जहां आपको लोगों के मुंह से अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। यदि पिछले कुछ समय से आप कामकाजी जीवन की व्यस्तताओं के कारण परिवार को समय नहीं दे सके हैं तो इस सप्ताह अधिकतर जातकों को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ आरामदायक समय बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप इस समय का उपयोग अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सुखद परिवर्तनों को लाने के लिए भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः वाणी पर न‌ियंत्रण रखें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने शब्दों के इस्तेमाल से पहले बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके शब्द उनको आहत कर सकते हैं जो आपके करीब हैं। हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही मधुर रहने के आसार हैं जिससे आपको एक आतंरिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। आपके सम्मान में बढ़ावा होने और आपके पूरे जीवन में सुधार होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं बशर्ते अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और कार्यों को थोड़ी गंभीरता के साथ पूरा करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः व्यस्तता में बीतेगा यह सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं एक और घर की जिम्मेदारी तो दूसरी ओर दफ्तर का कार्य भारी। कुल मिलाकर आप खुद को घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों और कर्तव्य के बीच बंटा हुआ पा सकते हैं। जिसे आप बहुत चाहते हैं उस के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं जिससे आप खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। इस समय आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। बेहतर है चीज़ों को सीमित करके न देखें और एक बार अपने अंदर भी झांक कर देखें कहीं आपकी ही तो गलती नहीं। कैरियर के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। जीवन के प्रति एक गंभीर दृष्टिकोण आपके कार्य क्षेत्र में बहुत मदद करेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कई सरप्राइज मिलने के आसार हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप परिस्थियों से निपटने के लिये आपको अपने तरीके में एक बदलाव की दरकार महसूस हो सकती हैं। मुश्किल हालातों में खुद को ढालने की अपनी क्षमता का प्रयोग कर आप खुद को सुरक्षित समझ सकते हैं। रोमांस के क्षेत्र में आपके साथी का ध्यान आपकी ओर अधिक रह सकता है। व्यक्तिगत स्तर पर भी आप को कई सरप्राइज मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह हर लिहाज से आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपनों के साथ भी इस हफ्ते अच्छा समय बिता सकते हैं।

तुला राश‌िः इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रह सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आप अपने सप्ताह की शुरूआत ढेर सारे काम और जिम्मेदारियों के साथ कर सकते हैं। आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा इस समय सबसे महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आपके रवैये में काफी बड़े बदलाव आ सकते हैं। हालांकि यह बदला हुआ नजरिया आपके हर कार्य को बड़ी ही कुशलता के साथ पूरा करने में मददगार हो सकता है। इस समय कोई भी काम असंभव नहीं प्रतीत होगा। आप हर काम सामान्य तरीके से हट कर कर सकते हैं जिसके कारण आपका जीवन और भी रोचक होने की संभावना है।

वृश्च‌िक राश‌िः चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह के दौरान आपको अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु अपने विश्वास और सकारात्मक रवैये से आप इनसे पार पा सकते हैं। आप इस बात को समझते है कि यह चुनौतियां बस कुछ ही पल के लिए आपके सामने हैं। अपनी कड़ी मेहनत से आप हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी विभिन्न रुचियों और अनुकूल सोच के साथ ही आपको सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपके व्यस्त रहने के आसार हैं लेकिन साथ ही सकारात्मक भी रहेंगें। लेकिन हड़बड़ी में कोई भी फैसला करने से बचें।

धनु राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए सुखद और लाभपद्र रहेगा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह अपने आपको साफतौर पर प्रकट करने के तरीके पर काम करना पड़ सकता है। इस समय आपमें बहुत सारे रचनात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन आपके विचार दूसरों की समझ में आने से पहले ही कहीं खो जाते हैं। अपनी बातों को साफ तरीके से लोगों के सामने पेश करें और निश्चित करें की जो बात आप कहना चाह रहे हैं उसका सही अर्थ उनकी समझ में आ गया है। अपने संदेश को पहुँचाने में आप जो भी मेहनत अभी करेंगे वो बाद में होने वाली उलझन से आपको बचा सकती है। अपने आपको अभिव्यक्त करने की यह कला ही आपके हर क्षेत्र में आपको उन्नति के पथ पर लेकर जा सकती है। सप्ताह आपके ल‌िए सुखद और लाभपद्र रहेगा

मकर राश‌िः पदोन्नति और वेतनवृद्धि के संकेत है

11 of 13
मकर राश‌ि
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखमय रहने के आसार हैं किन्तु बीच में थोड़ी बहुत रुकावटें भी आ सकती है। काम पर वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। आपके कड़े परिश्रम से आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। इस समय पदोन्नति और वेतनवृद्धि के संकेत है। व्यवसायियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने हेतु कुछ नयी योजनाएँ बनाने की आवश्यकता हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह सप्ताह उपयुक्त है। घरेलु स्तर पर आपको घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए प्रयास करने की जरुरत हो सकती है। घरेलु मामलों से चिंतित होकर अपने स्वास्थय पर इसका प्रभाव न पड़ने दें।

कुंभ राश‌िः जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस हफ्ते की शुरूआत आप में से ज्यादातर के लिए बहुत अच्छी रह सकती है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। चीज़ें योजनानुसार होंने के आसार हैं जिसमें प्रियजनों का समर्थन मिलने की उम्मीद भी कर सकते हैं। आप चुनौतीपूर्ण काम को बड़ी आसानी से संभाल सकते हैं। निजि तौर पर आपकी अपने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने की इच्छा हो सकत है जिनसे आपने कई दिनों से संपर्क में नहीं है। आपके प्यार के मामले में हो रही परेशानियों का समाधान भी इस सप्ताह होने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कई लुभावने अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आप नए दौर के चलन की ओर खींचा हुआ महसूस कर सकते हैं और इसी प्रभाव के चलते खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर आप को कई लुभावने अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। यह अवसर आपके लिए सफलता का रास्ता तैयार कर सकते हैं। या तो आपको नए और बेहतर रोजगार का प्रस्ताव आ सकता है या फिर वर्तमान नौकरी में एक अद्भुत योजना की ज‌िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। अवसर कुछ भी हो, आपके व्यवसायिक जीवन को एक नयी दिशा और नयी गति मिल सकती है। आपकी रोमांटिक ज़िन्दगी भी पहले से बेहतर रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में गजब की तेजी आने की उम्मीद भी आप कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें