फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कन्या राशि में चन्द्र और गुरू का संयोग इन राशियों में बना रहा है लाभ योग

Wed, 23 Nov 2016 10:02 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह
आज चन्द्रमा कन्या राश‌ि में आ रहा है और गुरू के साथ इनका संयोग बनेगा। गुरू चन्द्र का यह संयोग आपके ल‌िए क‌ितना लाभप्रद है जान‌ लीज‌िए।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में द‌िन अच्छा है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा।
काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आपके सभी इन्टरव्यू बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन फिर भी नौकरी मिलने में देर ही होगी। कुछ समय अगर आप शांत रहें तो ही ठीक होगा।
आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक जिम्मेदारियों को जरूर पूरा करेंगे 

3 of 13
वृष राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा।
आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों को जरूर पूरा करेंगे।

म‌िथुन राश‌िः अपने आप को तरोताजा करने का दिन है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। इस समय किये गए प्रयत्न सफल होंगे।
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा।
आज का दिन आपके व्यापार के लिए लाभदायक है और आपको फायदा होगा। अगर आप शादी संबंधित काम करते हैं तो आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप व्यस्त रहेंगे। आप थकान में भी काम करेंगे क्योंकि आप इस वक्त अपनी जमा-पूंजी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप अपने आप को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।
आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़े। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें।
आज आप अपने व्यापार को फैलाने के लिए कुछ नये संपर्क बनाइये, ये नये संपर्क भविष्य में आपको कमाई के अच्छे साधन बन सकते हैं। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो क्यों नहीं आप साझेदारी या साइड व्यवसाय के तौर पर कुछ करते? दिन ढलते ढलते आपने ऐसा कुछ कर लिया तो यकीनन आपको बड़ी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिए।
आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय कई ऊंचाईयां छुएं तो सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि आपको सारा काम एक तैयारी के साथ करना होगा। और यही आपकी आर्थिक कठिनाईयों को खत्म करने में मदद करेगी।

तुला राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
आज थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आर्थिक लाभ के संकेत हैं। खर्चे के मामले में कोई अनाप शनाप फैसला न कर लें। साथ ही दूसरे मामलों में भी खुल कर चलने की कोशिश न करें क्योंकि आज आपके लिए कुछ समस्याएं यूं ही खड़ी हो सकती हैं। आज संभल कर निकलने का दिन है, इसलिए कुछ चीजों को कल पर छोड़ दें।

वृश्च‌िक राश‌िः लाभ म‌िलने की उम्मीद कर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं
किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप इस दिशा में सोच-विचार कर लें।
आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेशों में निवेश किया है अथवा विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी, खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में है, सकारात्मक विचार बनाये रखें।

धनु राश‌िः दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी। ये कोई प्यारा सा तोहफा, कोई कीमती चीज या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकता है। कुछ भी हो अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने सितारों को धन्यवाद दें।
आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। औरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपने तकनीकी ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहने की कोशिश करनी चाहिए।
आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें। आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें।

मकर राश‌िः अपनी आय बढ़ा सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें।
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें।
अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आप कुछ सृजनात्मक तरीके से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। आप अपने सभी अवसरों को संभालने की कोशिश करें।

कुंभ राश‌िः संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा।
आज आपको अपने परिवार की तरफ से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिसके बारे में आप विचार करेंगे। शायद पहले आप इस व्यवसाय से नहीं जुड़ना चाहते थे, लेकिन अब इस बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अभी भी आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें क्योंकि अगर एक बार आप इस व्यवसाय में घुस गए तो फिर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाएगा।
आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। लेकिन, शेयर या किसी साझेदारी में पैसा बिलकुल मत लगाइये, चाहे कोई कितना भी बड़ा लालच दे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल

13 of 13
मीन राश‌ि
जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। आज आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर अपना रुझान महसूस करेंगे। कोई खास अनुभव शायद आज आपको बदल दे जिसके परिणाम स्वरूप आपको लाभ होगा। लोग भी आपके इस बदलाव को सराहेंगे।
यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था, लेकिन शुरूआत की जा सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के संकेत प्रबल होते हैं। अनुभव का लाभ मिलेगा और बेरोजगारी दूर होगी। 
आज खूब खर्चे वाला दिन है पर मौज मस्ती में खर्च ना करें। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें। मसलन बच्चों के लिए कोई शिक्षा योजना ले लें। आज किया गया छोटा सा निवेश कल बड़ी बचत बनकर सामने आयेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें