फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफलः आज भाग्य इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगा

Mon, 22 Aug 2016 12:42 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेषः आज भाग्य आपके साथ है, अवसर का लाभ उठाएं
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। एक दिन की बात हो तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़ें। सब से बातचीत करने के बाद आप फिर से अपने काम पर लग जाएं।
आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण रूपेण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये।
आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये। 
आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। दिल से अपनी परेशानी और उनके हलों के बारे में सोचें ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य को कायम रख सकें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा

2 of 12
वृष राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।
नई योजना में आपको अपनी सच्ची भावनाओं व रचनात्मकता को अभिव्यक्त करना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ ही होगा। अगर आप अपने काम को पूरा कर सके तो आज आप पाएंगे कि भविष्य में आपके कैरियर में तेजी से सुधार आएगा। अगर आप प्रबंधन के क्षेत्र में हैं तो आप अपनी संस्था में अच्छे मूल्यों को बढ़ा सकेंगे।
यह ध्यान रखें कि अपने घर से जुड़े किसी आर्थिक मामले में भी आप अपने साझेदार की सहमति से ही कोई फैसला लें। आप चेक-बुक पर नियंत्रण रख सकते हैं लेकिन आर्थिक मामले तो घर में सभी को प्रभावित करते हैं। अपने साझेदार की सलाह को नजरअंदाज ना करें और कोई भी फैसला आपसी सहमति से ही लें। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान तो है नहीं।
आज आप ऊर्जावान् और तनाव मुक्त रहेंगे, यह आपके लिए बहुत अच्छा आश्चर्य होगा। इन दिनों को खूब मस्ती में गुजारें क्यों कि कम तनाव और खुशनुमा मूड आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आज आपको बाहर जाकर मस्ती करने का मौका मिलेगा। इसलिए इन दिनों को मस्ती में गुजारें।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं।
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। हो सकता है कि आप दोनों का जल्दी ही प्रेमसंबंध शुरू हो जाए। आगे बढ़ने से पहले उसे अच्छी तरह परख लें।
काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपमें नई चीजों को सीखने की तीव्र इच्छा है। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको ध्यान से योजना बनानी होगी।
जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें। 
आज आपको अपनी आंखों का ज्यादा ख्याल रखना होगा। संभावना है कि आज आप किसी दबाव या तनाव से परेशान हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप प्रोफैशनल की सलाह लें, क्योंकि आंखों पर ज्यादा तनाव बढ़ने से आपको सरदर्द या दिखने में समस्या हो सकती है। जल्दी जांच कराने से आपकी आंख को जल्दी ठीक कर पाएंगे।

कर्क राश‌िः नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो योजना बनाकर काम करें

4 of 12
कर्क राशि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिये काफी सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। यदि इस निर्णय को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया जाए तो ज्यादा सही होगा। आपके वर्तमान कार्यालय में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिला है। साथ ही किसी प्रभावी व्यक्तित्व का साथ भी आपको मिल सकता है।
यदि आप लेखे जोखे से संबंध रखते हैं, तो आज का दिन बडा शुभ हो सकता है। आज का दिन इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये बड़ा शुभ है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना होगा जिसके सही परिणाम आपके सामने जल्दी ही आनेवाले हैं। 
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। आज आपको हल्का व्यायाम करना होगा। बड़ी समस्या से ना घबराएं, क्योंकि स्वास्थ्य की परेशानी ज्यादा दिन के लिए नहीं है। पेट को ठीक रखने के लिए पौष्टिक खाना खाएं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। उस जगह पर जाने से भी क्या फायदा जहां जाना आपको पसंद ही नहीं है। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। इस कारण आप भरपूर खुशी एवं प्यार का अनुभव करेंगे, जिससे आज का रोमांस भरा दिन महक उठेगा।
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।
आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है। सर्वदा खुश रहने का प्रयास करें तो आप यह पायेंगे कि इससे आपके जीवन पर अच्छा असर पड़ रहा है। 
जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। उनके ग्रह उनकी मदद नहीं कर सकते, इसलिए आप उनकी सहायता करें। यही वो समय है जब आपको उन्हें समझना होगा और उनके साथ खड़े रहकर उनकी सहायता करनी होगी।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है।

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्यायें खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। अन्यथा आपकी दुर्गति निश्चित है। आज आप ऐसे आकर्षण से बचें।
आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा।
आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।
ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं। चिप्स पर ध्यान न लगाएं। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा।
विज्ञापन

तुला राश‌िः कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा 

7 of 12
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनुभव करें। आप अपने चाहने वाले के साथ मस्ती का अनुभव करेंगे।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है।
अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। इस चमत्कारी निवेश के लिए आप शाबाशी के पात्र हैं।
आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों। कार में बैठते समय सीट बैल्ट को प्रयोग में लाएं और अगर दो पहिया चलाते हैं तो पूरे दिन हैलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

वृश्च‌िक राश‌िः आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदार‌ियों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।
आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें, अपनी इच्छाओं और सपनों को इसके साथ शेयर करें और देखें कि आपका भविष्य कहां जाता है।
ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं। इसके कारण आप मानसिक रूप से भी कुछ परेशान रहेंगे। इन व्यावसायिक सवालों का जवाब ढूंढने में आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। अपना दिमाग शांत रखें और जितनी आपको खबर है, उसी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें।
आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।

धनु राश‌िः आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें

9 of 12
धनु राश‌ि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आपको तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की संभावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।
आज का द‌िन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। सही वार्तालाप एवं अपने साथी की गलती को माफ कर देने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।
अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें।
हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहिए और आपके बजट लायक कोई अच्छा काम हाथ आये तो उसे पकड़ते भी रहिये।
आज आप अच्छी सेहत की उम्मीद रख सकते हैं इसलिए आप शारीरिक व्यायाम करते रहें। आप स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि आप किसी पुरानी बीमारी के कारण पिछड़ न जाएं। ध्यान रखें जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। आप अपने अच्छे खान-पान और मनोरंजन संबंधी क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप अच्छी जीवन शैली अपना सकें।

मकर राश‌िः आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे

10 of 12
मकर राश‌ि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको ये खुशखबरी स्कॉलरशिप या एडमिशन के रूप में मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। इसलिए ई-मेल जरूर देखें।
आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। यही उचित समय होगा जब आप अपने मन के भावों को साथी के समक्ष रख सकें, जिसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे। 
कोई बड़ा नुकसान नहीं दिख रहा है, बल्कि कुछ अच्छे फायदे हो सकते हैं इसलिए कुल मिलाकर आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए, फिर देखिए आप अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर कहां से कहां पहुंच गये हैं। अपनी योग्यता को बढ़ाइए, आपके कैरियर और आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे जो पहले आपके हाथ से फिसल गये ।
आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।

कुंभ राश‌िः ‌अनिद्रा की परेशानी हो सकती है

11 of 12
कुंभ राश‌ि
आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे और आपको बहुत अच्छा लगेगा।
आज आपका एक निराशापूर्ण संबंध टूट सकता है। इसे रोकने के लिए आवश्यक है कि आप आपस में बातचीत करें। खुलकर अपने दिल की बात अपने साथी से करें।
अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धी होगी।
आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते। इसलिए निवेश करने के मामले में अभी पुराने तरीकों पर ही कायम रहें। ये दौर जल्दी ही गुजर जाएगा।
आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक दृष्ट‌ि से लाभदायक दिन है

12 of 12
मीन राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। आपकी जिंदगी जोश से भर जाएगी। अपने नए पार्टनर के साथ आनंद करने के लिए घूमने का प्लान बनाइए। यह प्लान एक-दूसरे को जानने के साथ-साथ दोनों को नजदीक लाने में सहायक होगा। इसके साथ किसी रोमांटिक दोस्त का साथ रहने से आप अपनी बात बिना संकोच कह सकेंगे, जो कि आपको रोमांसभरी जिंदगी और ऊंचाई दे सकते हैं।
यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। 
अगर आप इंजीनियर हैं तो यह आर्थिक दृष्ट‌ि से लाभदायक दिन है। आपको एक नए व्यवसाय का आकर्षक मौका मिल सकता है। आपको अच्छी आय अर्थात आमदनी मिलेगी जिसके लिए आप बहुत खुश हैं।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा। आज आपको अच्छा फल मिलेगा परन्तु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें