इस हफ्ते की शुरुआत बुध के राशि परिवर्तन से हो रहा है। बुध कन्या राशि में पहुंचकर गुरू के साथ संयोग करेगा। इन दोनों ग्रहों के मेल और अन्य ग्रहों की स्थिति का पभाव आपके रिश्ते और प्रेम संबंध पर कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहाँ चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा।आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें।ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे।इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है।प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
क्रोध करने से कभी किसी का लाभ नहीं हुआ है।आपको भी समझदारी से काम लेना चाहिए और ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हों तब सुनी हुई बातों की बजाय अपने मित्रों से सीधा स्पष्ट शब्दों में दो टूक बात करें।अपनी प्रेम कहानी को आप ही सुधार सकते हैं कोई दूसरा नहीं।सप्ताहांत में जन्माष्टमी के दिन आप दोनों भी कृष्ण-राधा जैसे प्रेम को जीवन में ढालने का प्रण करें।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं।आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए।यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के पहले भाग में ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।
इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति आपको यही संदेश दे रही है कि आप दोनों एक-दूसरे की बात को बिना कहे ही समझने का प्रयास करें।अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें और परस्पर एक - दूसरे की भावनाओं को सम्मानजनक नजरों से देखें।कुछ भी खोने का डर अपने मन से निकालकर आगे बढे।
मिथुन राशि: उतावलेपन से बचें
4 of 13
मिथुन
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आप इस समय अपने कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।सप्ताह के आरंभिक समय में आपको सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए।आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। अपनी इस आदत को आप इस सप्ताह नियंत्रित नहीं करेगें तो प्रेम संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। आप अपनी गलती मानने की बजाय उलटा सीनाजोड़ी कर सकते हैं। आप यदि नए सिरे से प्रेमी जीवन का आरंभ करना चाहते हैं तब उसके लिए ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, कहीं ऎसा ना हो कि औंधे मुँह आकर गिर पड़े। प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है जहां आपका समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद भी ले सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों में किसी तरह की शर्त नहीं रखनी चाहिए। प्रेम तो स्वतंत्र है जो कभी शर्तों में बंध ही नहीं सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: श्री कृष्ण की पूजा व्रत प्यार के मामले में बढ़िया रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि आप दोनों खुलकर एक-दूसरे के समक्ष आएंगे और बहुत सी ऎसी बातें शेयर कर सकते हैं जो पहले कभी की ही ना हो। इससे प्रेम संबंध फिर से एक नया मोड़ ले सकते हैं और आप प्रेमी जीवन का एक पायदान ओर चढ़ जाएंगे। आप दोनों के मध्य प्रेम रूपी बारिश की फुहारे पड़ती रहेगी जो आप दोनों के मन को एक बार फिर से गुदगुदाने का प्रयास करेगी। दुनियादारी से परे आप अपनी ही एक अलग दुनिया में विचरण करेगें। मन में भी यही ख्याल रहेगा कि काश यह समय यहीं रुक जाए पर समय है तो आगे बढ़ेगा ही। सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है और प्रेमी जीवन का लुत्फ आप उठाएंगे। सप्ताह का आगे आने वाला समय भी आपके लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा।अगर कुछ परेशानी आती भी दिखती है तो तनावग्रस्त ही रहे और कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर अपने प्रेम को पहले से अधिक प्रगाढ़ बनाने का निश्चय करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपने नजरिए से प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए
6 of 13
सिंह राशि
आपके लिए सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला तो आपके लिए रुकावटे और परेशानियां देने वाला सिद्ध हो सकता है। आपको कुछ ऎसी बातों का सामना करना पड़ सकता है जिनसे आपका कोई सरोकार ही नहीं होगा। इस सप्ताह आप भीतर ही भीतर परेशान रह सकते हैं क्योंकि प्रेमी की कोई बात उस पर शक करने को आपको बाध्य कर सकती है जिससे प्रेम संबंधों में कसैलापन देखा जा सकता है। आपको अपने द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपका शक्कीपन अथवा आपकी अकारण झुंझलाहट आपके प्रेमी के धैर्य का बांध भी तोड़ सकती है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल सकता है। आपको इनसे बचना चाहिए और कुछ समय के लिए बातचीत भी नहीं करनी चाहिए। आपको अपने नजरिए से प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों एक-दूसरे को सच में कितना जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें। मन की शांति के लिए आप सप्ताहांत में जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण मंदिर जाएं जिससे आपका मन काफी शांत होगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: आपके संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी
7 of 13
कन्या राशि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए कुछअनुचित कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से राहत पा सकते है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं। इस रुप को देखकर आप अवाक से खड़े रह सकते हैं। नए रुप में दिखने पर आप प्रेमी को बांहों में भरे बिना नहीं रह पाएंगे और मन आंतरिक संबंध बनाने के लिए भी जोर मार सकता है। इसके लिए आपको प्रेमी की सहमति से ही आगे बढना चाहिए। रोमांटिक बातें कर आप उसे मनाने में सफल भी हो सकते हैं। प्रेमी का नया व सकारात्मक पहलू देखने पर आप आत्मविभोर हुए बिना नहीं रह पाएंगे और इन पलों को बांधे रखना चाहेंगे।प्रेमी के साथ कुछ आत्मीय पल बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। जिससे आपके संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी। सप्ताह के आरंभिक भाग की परेशानियां आपकी अपनी निजी तौर पर हो सकती है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप प्रेमी से बात ना करें। अपने मन की बात उससे शेयर करें जिससे आप हलका महसूस कर सकते हैं वैसे भी प्रेमी के साथ सुख-दुख की बाते करने से आधी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
तुला राशि: प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल दे सकता है
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल दे सकता है और यदि आपका भाग्य अच्छा रहा तो आप सप्ताह के अंतिम भाग को भी अपने अनुकूल बना सकते हैं। इस सप्ताह आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं और फिल्म आदि देखने का सोच सकते हैं। अन्य प्रेमी जोड़ो के साथ जी भर कर मौज मस्ती में समय निकल सकता है। प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बाँधे रखना चाहेगा लेकिन समय तो समय है उड़ना उसका काम है, आप उसे बाँधे नहीं रख सकते हैं। आप अपने मित्र के सफल संबंधों पर भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिनके संबंध अभी तक नहीं बने हैं तब उन्हें अपने सपनों का राजा/रानी इस सप्ताह मिल सकती है। आपको जहां भी यह मिले उसे आप अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं अथवा आप भी प्रभावित हो सकते हैं। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा लेकिन दुखी मत होइए आप नंबर एक्सचेंज कर सकते हैं जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।
वृश्चिक राशि: लव लाइफ को रोमांचक बनाने की कोशिश करेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप प्रेमी को कैसे खुश रख सकते हैं या अपनी लव-लाईफ को कैसे रोमांचक बना सकते हैं!! बस इसी से आपके सप्ताह का आरंभ कहा जा सकता है। बोरिंग लव- लाइफ में नई जान भरने की धुन जो सवार हो गई है, वैसे भी आपको नित नए प्रयोग होते रहना ज्यादा भाता है। अभी भी दिमाग में यही खुराफात चल रही है कि क्या किया जाए। इसके लिए आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए। आप सप्ताह को काफी बैलेंस करके चल सकते हैं जिससे प्रेमी को भी पूरा समय देकर उसकी सभी शिकायतों को दूर कर सकें। दूसरी ओर आप अपने मित्रों व परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी पूरा प्रयास कर सकते हैं। ऎसा करने में आप पूरे सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं और सभी को खुश देखकर आपको भी अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि: सप्ताह का आरंभ रोमांटिक कहा जा सकता है
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके जिगर के टुकड़े के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। अब थोड़ा बहुत तो कभी-कभार ऊपर नीचे संबंधों में चलता रहता है। जरुरी नहीं है कि अब हर बात का हल खोजा ही जाए इसलिए आप अभी कुछ समय शांत बैठे और सब कुछ समय पर छोड़ दें। कुछ समय शांत रहने पर मन-मस्तिष्क को आराम मिलेगा और तब आप सही गलत का आंकलन अच्छी तरह से कर पाएंगे। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक कहा जा सकता है लेकिन यह रोमांस केवल मोबाईल के माध्यम से ज्यादा किया सकता है अर्थात आप रोमांस का मजा प्रेमी से चैट कर के पाएंगे क्योंकि चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल नहीं पाएंगे। आप मन मसोसकर रह जाएंगे लेकिन समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ना आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।
मकर राशि: प्रेम संबंध के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा
11 of 13
मकर राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य कुछ बातों को लेकर गहमागहमी देखी जा सकती है जो प्रेमी जीवन में जहर घोलने का सा काम कर सकती है। आप दोनों अपनी ईगो के चलते भी किसी तरह का समझौता नहीं करेगें जिससे बात बनने की बजाय बिगड़ने का रुख ही करेगी। किसी के समझाने का भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ऎसा लगता है कि शायद इस रिलेशनशिप में आप दोनों घुटन महसूस कर रहे हैं जिसे आप खतम करना चाहेगें। संबंधों को एक ही झटके में कभी भी खत्म किया जा सकता है लेकिन एक बार फिए से ठंडे दिमाग से विचार अवश्य कर लें। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपके सितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।
कुंभ राशि: कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं
12 of 13
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें। आप चाहें तो आँख उठाकर अपने उन मित्रों को देखें जो प्रेमी जीवन में अच्छी तरह से घुट गए हैं। वो ऎसे रम चुके हैं कि उन्हें प्रेमी जीवन में किसी तरह की कमी नजर ही नहीं आती है। अपने उन मित्रों को भी देखे जो फ्लर्ट करना जानते है। जरा सा फ्लर्ट यदि आप प्रेमी के साथ करेगें तो शायद फिर से कुछ रौनक आ जाए।प्रेमी जीवन की कुछ यादें जीवित हो सकती हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है और इसी अनुकूलता का आपको भी लाभ उठाना चाहिए जिससे रोमांस की बारिश हो सके। इसके बाद के समय में आपको प्रेमी से बात कम करनी चाहिए, यदि नहीं भी होगी तब भी आपके लिए उचित रहेगा अन्यथा फालतू की बातों में आप दोनो उलझकर रह जाएंगे। सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।
आपके प्रेम संबंधों को इस सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महंगी पड़ जाए इसलिए हर बार की तरह इस बार भी आप प्रेमी को हलके में ना लें। किसी ना किसी तरह से बात कर ही लें। आजकल सोशल नेटवर्क एक सरल जरिया है जिससे आप कहीं भी प्रेमी से जुड़े रह सकते हैं और समय की भी पाबंदी नहीं रहती है। आप प्रेमी जीवन को बचाना चाहते हैं तब आपको प्रेमी से बातचीत करते रहना चाहिए बेशक दो चार पल की ही बात क्यूं ना हो। आपको उससे जुड़े रहकर रोमांस भरी बाते जरुर करनी चाहिए और यदि प्रेमी अपनी ओर से पहल करता है तब आपको उसकी बात को दिलचस्पी दिखाते हुए सुनना चाहिए।
http://astroprabha.in/