आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर होगा। क्या आपको कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा या नौकरी बदलने की योजना बनेगी। जानिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए।
विज्ञापन
वृष राशिः वित्तीय लाभ मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। आप चाहते हैं कि अपनी समस्त शक्तियों के साथ इस क्षेत्र में जाएं परंतु एक बार अपनी स्थिति को देख लें। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। जब तक निवेश नहीं करेंगे तब तक इसके लाभ कैसे जानेंगे?
मिथुन राशिः आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आएंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।
विज्ञापन
कर्क राशिः पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। संप्रेषण कला में निपुण मैनेजर भी अपने काम को पूरी कुशलता से पूरा कर पाएंगे।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं
6 of 13
सिंह राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी
7 of 13
कन्या राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जायेंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं।
तुला राशिः आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं
8 of 13
तुला राशि
किसी वृद्धि व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं।
आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई को एक तरफ रख कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना चाहेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जाएं लेकिन इसके बाद फिर से पढ़ाई में लग जाएं।
अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी योग्यता एवं समझदारी से अपने साथी को इस बात की अनुभूति कराने से नहीं चूकना चाहिए कि आप उसके प्रति कितने वफादार हैं। अपने दिल की चाहतों को अपने साथी के समक्ष रखने में न हिचकिचायें।
यदि आप विधि के छात्र हैं तब कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हो सकता है ये किसी परीक्षा का परिणाम या नौकरी का प्रस्ताव हो, आपको शुभ सूचनाएं जल्द ही मिलने वाली है। इसे अपने लाभ के लिये इस्तेमाल करें। आखिर आपने काम ही इसलिये किया है।
किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। मेहनत करते रहें, आंख कान खुले रखें। सितारे आपके पक्ष में हैं।
धनु राशिः अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। उनको उनकी मदद के लिए धन्यवाद अवश्य दें ये आपके रिश्ते व सेहत दोनो के लिए ही अच्छा होगा। उनके प्रति आप जितना प्यार दिखाएंगे आपको उतनी ही खुशी होगी। आज वो दिन है जब आपको अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए, उन्होंने भी तो आपको इतना कुछ दिया है।
कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। इससे सुनहरा भविष्य व आर्थिक लाभ, दोनों ही आपको मिल पाएंगे। आप में से कुछ को बड़े रोचक व्यक्ति भी मिलेंगे।
अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। यदि आप अपने लिये कुछ करना ही चाहते हैं, तब अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हुए संतुलित खरीदारी कीजिए।
मकर राशिः कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं
11 of 13
मकर राशि
आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। ये समारोह आपके व आपके परिजनों के जीवन में बहुत सी खुशियां ले कर आएगा। आप इस समारोह मे बहुत व्यस्त रहेंगे।
ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। इसके कारण आप मानसिक रूप से भी कुछ परेशान रहेंगे। इन व्यावसायिक सवालों का जवाब ढूंढने में आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। अपना दिमाग शांत रखें और जितनी आपको खबर है, उसी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें।
आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आप अपने आपको इस प्रकार के सुख अवश्य दे सकते हैं परंतु इसमें भी अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आप काफी प्रयोगवादी है लेकिन इस संतुलन को बनाए रखें।
कुंभ राशिः आर्थिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है
12 of 13
कुंभ राशि
इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें, फिर देखें इससे आपकी जिंदगी में कितना बदलाव आएगा।
काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं।
सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए। अगर लग रहा है कि आपके प्रोजेक्ट में कोई विकास नहीं हो रहा है तो आज से यह सूरत बदलने वाली है, अब सब कुछ अच्छा होगा।
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। बहुत समय से आप अपने घरेलू जीवन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कितना समय हो गया है जब से आपने ये महसूस नहीं किया है कि आपका घरेलू जीवन कितना महत्वपूर्ण है। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा।
अपने नजदीकी लोगों से बेकार की बहस में ना पड़ें। इस समय छोटे-मोटे झगड़ों की आशंका है। जो भी बोलें सोच-समझ कर ही बोलें। अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर ही करें। कूटनीति से पेश आएं, इससे आप अनचाहे तनाव से बच सकते हैं।
आज आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर देंगे। ये एक सही निर्णय होगा जिससे आपको अपने सही कार्य पर लौटने में मदद मिलेगी। ये ध्यान रखें कि आप किसी व्यावसायी के पास ही जाएं और उससे मिली हुई सलाह को अमल में लाएं।