फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष राशि का चन्द्रमा आज 4 राशियों के लिए शुभ फल लाया है

Mon, 19 Sep 2016 10:40 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
मेष राश‌ि में चल रहा चन्द्रमा आज कई राश‌ियों के ल‌िए शुभ फलदायी रहने वाला है। देख‌िए आपके ल‌िए नौकरी, व्यवसाय, धन, पर‌िवार और प्यार के मामले में द‌िन कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः अध‌िकारी काम से खुश होंगे लाभ म‌िल सकता है  

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा।
आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। इस स्थिति का भरपूर आनन्द उठाएं। यह आनन्द आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। अच्छा दिखाई देने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करें।
व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्घ होने और पैसा कमाने का है।
यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। अपना प्रचार-प्रसार करने का यह बढ़िया दिन हे, मौका ना गंवाएं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। सबसे सही रास्ता तो यही है कि आप बातचतीत से ही बात को हल करने का प्रयास करें।
आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। अपने साथियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आप और जोश से काम कर सकेंगे।
पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें। क्योंकि आज आपकी राह में कई अड़चनें खड़ी हैं। प्रोपर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। अगर आज हस्ताक्षर किया तो हो सकता है, आगे चलकर आप किसी बड़ी मुसीबत में घिर जाएं। सो आज इंतजार कर लें।
आज आपको कुछ नए तरीके खोजने की आवश्यकता है जिससे आपको व्यायाम का रूटीन बोर ना लगे। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। क्यों न आप अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करें, इससे आप दोनों एक दूसरे के ऊपर नजर रख सकते हैं।

म‌‌िथुन राश‌िः आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। गृह नक्षत्रों के कारण आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी प्रेम को बनाये रखने का प्रयास करें।
आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिए।
अगर आप उत्पादन उद्योग में ही हैं तो आज आपके सामने फायदा पहुंचाने वाले कई विकल्प आयेंगे। इसमें आपको परेशानी भी नहीं होगी क्योंकि सभी विकल्प एक से बढ़कर एक हैं। इसलिए थोड़ा समय लें और इनमें से अपने लिए सबसे बढ़िया चुनें। इस अच्छे मौके का भरपूर मजा लीजिए।
आज आप किसी चीज को लेकर डर सकते हैं। बिना किसी कारण आप ना डरें। आप वास्तविकता और स्पष्टता पर ध्यान दें। दिमाग को शान्त करने के लिए आप अलग-अलग तरह की तरकीब अपनाएं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा

5 of 13
कर्क राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्ती के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।
आज अपने साथी से मिलने के लिए उस तरह से तैयार हो जाएं, जैसे कि कुछ समय से रोजमर्रा की घरेलू दिनचर्या के कारण संभव नहीं हो पाया। बहुत लंबे अंतराल के बाद आज का दिन रोमांस एवं प्रेम से परिपूर्ण दिन होगा।
इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है।
इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो। गलत समय पर गलत पत्थर पहनने से भी उसका बुरा असर पड़ता है। सुरक्षित रहना ही बाद में पछताने से अच्छा होता है इसलिए किसी अच्छे प्रोफैश्नल के पास जाएं।
आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। केवल अपने साथी के साथ अन्यथा अन्य जोड़ों के साथ जिंदगी के भरपूर मजे लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा।
आपकी सकारात्मक सोच ऑफिस में आपके साथियों पर अच्छा प्रभाव डालेगी। इससे आपकी सफलता के दरवाजे खुलेंगे। इसलिए, अपनी तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता का पूरा प्रयोग करें। अपनी सभी योग्यताओं को प्रयोग करके अपने बॉस व साथियों को खुश रखने की कोशिश करें।
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें। 
आज आपको किसी भी तरह की दुर्घटना से बचकर रहना होगा। किसी भी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। कोशिश करें की आज आप कोई भी काम आलस में रहकर ना करें, इसका परिणाम बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है बाकि दिनों की अपेक्षा। आज किसी भी कार्य को अगर आप एकाग्रता और लक्ष्य बनाकर करेंगे तो यह आपके लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कैर‌ियर के मामले में कुछ नया कर सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए।
आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे।
आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर  में वृद्ध‌ि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये। 

तुला राश‌िः सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। आज आप खूब मजा करें क्योंकि आप इसके हकदार हैं।
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें।
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं।
आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मगर चिन्ता ना करें, यह थोड़े समय की बात हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आलसपन से बचें। ध्यान रखें, की आज आप टहलने जरूर जाएं इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। अगर आप इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर लें तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। कोशिश करें की आप जिम जाएं क्योंकि व्यायाम आपके लिए बहुत जरूरी बन गया है।

वृश्च‌िक राश‌िः सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आप अपनी सुख-शांति को एक तोहफे की तरह लें और किसी भी परिस्थिति में उसे ना खोएं।
आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। अपने दिमाग में आप उनकी बात को घर ना करने दें। आप अपनी अच्छाई पर ही भरोसा करें तो अच्छा होगा।
आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। यह भी मुमकिन है कि आपने बैंक से रकम निकाली और उसे गैर जरूरी और छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर दिया, जिसका आपने हिसाब तक नहीं रखा। इसलिए बहुत जरूरी है आज से आप हर छोटे बड़े खर्चे का पूरा-पूरा हिसाब किताब रखें।
आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा खाना खाने से हो सकता है आपको जिम जाना पड़ जाए। आपको दिन-भर के स्नैक्स पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु राश‌िः धन लाभ म‌िल सकता है

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।
आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज आपको अपने प्रयासों द्वारा संबंध सुधारने का मौका मिलेगा।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। 
जो लोग पर्यटन के धंधे में हैं उन्हें निकट भविष्य में अच्छी आमदनी के संकेत हैं। अच्छे कैरियर के लिए उस पर ठीक से ध्यान लगाना जरूरी है। अगर आप अपने व्यवसाय के लिए अच्छा आधार तैयार करना चाहते हैं तो अपने ग्राहकों में अपनी अच्छी साख बनाइये इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अपनी कंपनी और सेवा का प्रचार प्रसार करने से भी आपकी आमदनी खूब बढ़ेगी।

मकर राश‌िः महत्पवूर्ण कागजातों पर समझदारी से हस्ताक्षर करें

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करेंगे। मुसीबतें तो आती जाती रहेंगी, लेकिन आपने ये जान लिया है कि सकारात्मक सोच रखने से हम परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाल सकते हैं। इसलिए आज ये जानने की कोशिश करें कि आप किस तरह अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।
घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आएगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। इसलिए घर में शान्ति बनाए रखें और विवादास्पद मुद्दों को लेकर बन्द कमरे के अन्दर बात करें। घर में बच्चों को किसी भी तरह के गुस्से या नाराजगी से दूर रखें।
आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। अच्छा होगा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें।
आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं।

कुंभ राश‌िः कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
जो लोग परीक्षा देने की तैयारी में हैं आज का दिन उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। शायद आपका मन पढ़ाई में ना लगे लेकिन आपको पूरा मन लगा कर पढ़ाई करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी नकारात्मकता को अपने मन में ना आने दें वरना आप कुछ गलती कर बैठेंगे। अपने आप से कहें कि आप ये कर सकते हैं और फिर देखिये आप सब कुछ कर पाएंगे।
यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्षेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभप्रद है, इसका फायदा उठाएं।
व्यावसायिक स्तर पर बढ़े हुए कार्य से सामान्य प्राप्ति हो सकती है जबकि ऐसा देखा गया है कि सभी कार्य सही दिशा में जा रहे हों तब भी अचानक अनिश्चित पहाड़ जैसी बाधाएं आपका रास्ता रोकना चाहती हैं। आपको अपने कार्य की सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है जिससे आप निश्चित रूप से धीरे धीरे अपने लक्ष्य की और अग्रसर हो सकते हैं। शीघ्र ही आपकी सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। ध्यान रहे की आप अनैच्छिक बातों पर तनाव ना लें। किसी भी समस्या के सकारात्मक पहलु पर ध्यान दें ताकि आपका तनाव कम हो। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः जीवन में कुछ लाभकारी बदलाव हो सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। उनको शायद आपके साथ और मार्गदर्शन की जरूरत है। आपका फर्ज है कि आप उनको सही रास्ता दिखाएं।
लगातार रोक-टोक के कारण आप अपने उद्देश्यों को समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपको खुद ही इस बात का निर्णय लेना होगा कि इन बातों से कैसे निबटा जाए। अपनी चतुरता से आप इस समस्या का समाधान आसानी से खोज सकेंगे।
यदि आप अपनी किसी संपत्ति को लंबे समय से बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज के दिन की दशा देखनी चाहिए। अगर आपका किसी संपत्त‌ि पर विवाद चल रहा है तो आज के दिन सभी विवादों का निपटारा हो जाएगा। यह समय आपके लिए लाभकारी सुनहरा बदलाव बनकर आएगा फिर भी लेन देन की इस प्रक्रिया के लिए परिश्रम करना आवश्यक है क्योंकि ये पूर्ण होने में समय लेती हैं।
आज आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें। आपको अब एक छुट्टी की आवश्यकता है जिसमें आप कुछ ऐसा नया करें जो आपने पहले कभी ना किया हो, परन्तु हमेशा से करना चाहते हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें