फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालें आज हर क्षेत्र में होंगे सफल, जानें किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 18 Mar 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: उच्चअधिकारी आपके कैरियर को बढ़ाने में मदद करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। अपने ऊपर अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है। उच्चाधिकारी आज आपके कैरियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। वैसे आप अब तक तो जान ही गए हैं कि सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता नहीं होता। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं और पाचन-क्रिया भी ठीक चले।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: दूसरे लोगों की समस्या का हल निकालने में होंगे सफल 

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। रोमांस के मामले में आज का दिन आपको हैरत में डाले देगा। एक दोस्त बड़े आश्चर्यजनक रूप से आपके कामों में हाथ बंटाना शुरू कर देगा और आपकी ओर सम्मोहित हो जाएगा। इस रिश्ते की उपेक्षा ना करें, क्योंकि यह आगे सफल हो सकता है। आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। ज्यादा कॉलेस्ट्रौल औऱ स्नैक्स वाले खाने से दूर रहें। ताजा फल खाएं, क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

म‌िथुन राश‌ि: अपनों के साथ खराब रिश्ते के चलते रहेंगे दुखी 

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। पार्टनर के साथ हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। संबंधों में अधिक अपेक्षा के कारण कड़वाहट आ जाती है, किन्तु सच्चा प्यार करने वाले साथी, मित्र व संबंधी सदा साथ रहते हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र वालों को किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: पार्टनर से सुधारें संबंध

5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज आपको अपने प्रयासों द्वारा संबंध सुधारने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिए शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिए नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिए आज का  दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। आज आप बच कर रहें, ज्यादा तनाव और टेंशन से ब्लडप्रेशर बढ़ सकता हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: व्यवसाय में पूंजी निवेश करने का सुनहरा अवसर

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें। छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों। आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। हालांकि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन अब आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे। बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप आसानी से अपने काम पर ध्यान लगा सकेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करें। आज आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: लाभ के लिए विदेशी बाजार पर ध्यान लगाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। अपने पार्टनर के प्रति रोमांस इजहार करने का आज उत्तम दिन है। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। इसलिए अच्छी आदत डालें और हर समय खुश रहने की कोशिश करें। आप जीवन के हर मोड़ पर लुफ्त उठाएं।

तुला राश‌ि: व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपनों से मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। इससे आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज के दिन आप अपने साथी के साथ सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वह भी आपको पूर्ण सहयोग देने में खुशी महसूस करेगा। आप अपने साथी से सहयोग लेने में ना हिचकें, क्योंकि वह आपको सहयोग देने की भरपूर कोशिश करेगा। आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों  को अपनी ही तरफ पाएंगे। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। इस ट्रिप में आप जो निवेश करेंगे उसका भी बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसलिए इस ट्रिप में प्रस्तुति दें और लोगों से संपर्क बढाएं, भविष्य में काम आएगा। मधुमेह से ग्रसित व्यक्तियों को आज अपनी बीमारी पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: हर क्षेत्र में होंगे सफल

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों का हल निकाल लेंगे। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। परेशान ना हों, विद्यार्थियों ने जो मेहनत की है, उसका शुभ परिणाम अंत में उन्हें जरूर मिलेगा। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है।अगर लग रहा है कि आपके प्रोजेक्ट में कोई विकास नहीं हो रहा है तो आज से यह सूरत बदलने वाली है, अब सब कुछ अच्छा होगा। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा जैसे चलना, किताब पढ़ना आदि, जिससे आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें।

धनु राश‌ि: जिदंगी में किसी नए व्यक्ति के आने का संयोग

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें,जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं तो पार्टनर मिलने की कम संभावना है। आज आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जो आपको हैरत में डालेगा। आज उन छात्रों के लिए खुशी का दिन होगा जो इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आप अच्छे से परीक्षा देंगे और परिणाम भी अच्छे आएंगे। आज अपने संवाद में सावधानी रखें क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। अगर आप उपकरणों की खरीद का ऑर्डर दे रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसके मूल्य पर ध्यान से नजर डाल लें, नहीं तो क्या पता ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें। जहा सबका ठीक-ठीक ब्यौरा रखने से आप सुरक्षित रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात हैं।

मकर राश‌ि: कड़ी मेहनत का मिलेगा फल

11 of 13
मकर राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे। आपका सुन्दर शारीरिक ढांचा आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेगा, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। बल्कि आप दो कदम पीछे हटना चाहेंगे। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं, इससे आपको राहत मिलेगी। ये आपकी कड़ी मेहनत और सही चुनाव का ही परिणाम है। आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं। कोई दर्द या जोड़ों के दर्द की परेशानी आज दिन भर बनी रहेगी। आप सन्तुलित और ताजा भोजन खाएं और साथ ही व्यायाम भी करें।

कुंभ राश‌ि: ठीक-ठाक रहेगा दिन

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। अपने मन की अनुभूति को प्रकट करने से न हिचकें, इससे आपकी जिंदगी मे एक अच्छा बदलाव आयेगा। आपका साथी भी अपनी अनुभूति को प्रकट करने के लिए अत्यन्त इच्छुक होगा। जहां तक आपके कैरियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।  आपका अच्छा स्वास्थ्य और उर्जा आपको आने वाली हर परेशानी से पार लगा देंगे। परन्तु आप आराम के लिए समय जरूर निकालें।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: पुरानी बीमारी से मिलेगी राहत

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। वह जगह कॉफी की दुकान या डांस बार भी हो सकती है। इस नए व्यक्ति के साथ आप डेट पर जा सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। शुरुआत में आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें