मार्च के इस सप्ताह में जहां मेष राशि वालों को होगा गलती का अहसास, वहीं कुंभ राशि वाले विवाह बंधन में बंध जाएंगे, जानिए प्रेमी जीवन में क्या कहते है आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: सप्ताह के अंत में होगा गलतियों का अहसास
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबधों के नजरिए से बढिया कहा जा सकता है। प्रेमालाप का कोई भी अवसर किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगें। हर मिले अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी गलत सोहबत के शिकार भी हो सकते हैं इसलिए बुरे मित्रों से उचित दूरी बनाकर ही रखना आपके लिए हितकर होगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी गलतियों का अहसास होगा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। आपको समय रहते ही संभलना होगा नहीं तो मानसिक अवसाद के शिकार भी आप हो सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: कोई भी निर्णय सप्ताह के अंत में लें
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। प्रेमी के साथ मिलकर परस्पर समझदारी के साथ कोई समाधान ढूंढने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अक्सर आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पहले से बेहतर होगा लेकिन अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है। इसलिए प्रेमी जीवन अथवा प्रेमी को लेकर कोई भी निर्णय लेना हो तब वह अंतिम सप्ताह में लेना ही उचित परिणाम दे सकता है।
मिथुन राशि : प्रेमी के साथ घूमने-फिरने या शॉपिंग से बचें
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह का पहला भाग खर्चों से भरा रह सकता है इसलिए आप प्रेमी के साथ घूमने-फ़िरने या शॉपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं। जितनी चादर हों, उतने ही पांव फ़ैलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि गलती से आपकी जेब हल्की हो गई, तब पूरे माह आपका आर्थिक स्तर डांवाडोल रह सकता है। आपको अपने फ़ोन कॉल्स को भी नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा उससे भी आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में मिले-जुले परिणाम नजर आते हैं क्योंकि इस समय परिवार के साथ किसी समारोह में व्यस्त रहने से आप प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि : प्रेमी का मिलेगा साथ
5 of 13
कर्क राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए काफी बेचैन रह सकते हैं और भावनाओं में बह भी सकते हैं। साथी के साथ रिलेशन बनते - बिगडते रहेगें, लेकिन परेशान न हों। आप को अच्छे सुकून भरे पल मिलेंगे जो आपके सारे तनाव को दूर कर देगा । आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा और आप उसके साथ सुकून से भरे कुछ पलों को बिताएंगे । प्रेमी जीवन में अभी तक जो भी रुकावटे आ रही होगीं वह सब दूर होंगी और प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: सप्ताह की शुरुआत बेहतर
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभिक भाग व दूसरा भाग तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आप एक - दूसरे से सुख— दु:ख बांट सकते हैं। लेकिन तीसरे व अंतिम भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरु हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपके इस समय झगड़े बढ़ सकते हैं और जो लोग अभी-अभी किसी को पसंद कर रहे हैं और प्रेम की अभिव्यक्ति करना चाह रह हें उन्हें रुक जाना चाहिए। इस समय प्रेम का इजहार करने से आपको “ना” सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के तीसरे भाग में प्रेम संबंधों में दिखावा हो सकता है अथवा प्रेमी आपसे किसी बात को लेकर झूठ भी बोल सकता है लेकिन आप परेशान ना हो समय के साथ सब ठीक हो जाएगा ।
विज्ञापन
कन्या राशि : रिश्ते टूटने के कगार तक पहुंच सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
जिन लोगो के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं, क्योंकि सप्ताह की शुरुआत लड़ाई - झगड़ों से हो सकती है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाएं। आप कभी भी खुद खुल कुछ नहीं कहते हैं तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन में ना रखकर बोल देनी चाहिए। इस सप्ताह आपके प्रेमी की सेहत भी बिगड़ने की संभावना बन रही है, इस कारण भी आप काफी परेशान रह सकते हैं। जिनके प्रेम संबंध काफी पुराने समय से चले आ रहे हैं उनके मन में इस समय विवाह करने का विचार आ सकता है। लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में फ़िर से रुकावट आने से विवाह की बात आपके मन तक ही सीमित रह जाएगी।
तुला राशि: प्रेमी से दूरी बना सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। यहां आपके संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप स्प्ष्ट रुप से देखा जा सकता है। आपका मन भी अपने रिश्ते से उचाट हो सकता है अथवा आप प्रेमी से कुछ दूरी बना सकते हैं। आप प्रेमी के साथ ही कहीं जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन यह योजना केवल योजना तक ही सीमित रह सकती है क्योंकि आप प्रेमी को लेकर दुविधा में बने रह सकते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग कुछ सही नहीं कहा जा सकता है लेकिन मध्य व अंतिम भाग अनुकूल कहे जा सकते है खासकर अंतिम भाग में आप प्रेमी को लेकर संतुष्ट देखे जा सकते है।
वृश्चिक राशि: प्रेम संबंधों के लिए पक्ष में रहेगा सप्ताह
9 of 13
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का आरंभ आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता हैं, लेकिन बाद का समय अत्यधिक संतोषजनक परिणाम देने वाला रहेगा। किन्हीं कारणों से प्रेमी आपसे दूर जा सकता हैं लेकिन यह दूरी किसी आवश्यक काम को निपटाने के लिए होगी। इसलिए आपको प्रेमी का दूर जाना खलेगा नहीं अपितु आप उसका हौंसला बढ़ाने का काम करेगें। प्रेमी के व्यस्त रहने के कारण आप दोनों की बातचीत भी सीमित हो सकती है, लेकिन आपका प्रेम कम होने की बजाय बढ़ेगा । कुल मिलाकर प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से आपके पक्ष में ही कहना उचित होगा।
धनु राशि: आपके विपरीत रहेगा सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार - चढ़ाव या झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो या वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा । मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग तो किसी भी तरह से आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में परेशानियां अधिक बढ़े, इससे अच्छा है कि आप कुछ समय के लिए चुप्पी ही साध लें क्योंकि आपसे गलत बात सहन नहीं होती है और आप फिर एकदम से पलटकर जवाब देते हैं।
मकर राशि: मन में अविश्वास की बात आएगी
11 of 13
मकर राशि
यदि आपका प्रेमी जीवन अच्छा चल रहा है और आप दोनों परस्पर एक - दूसरे पर विश्वास भी करते हैं तब अचानक आपके मन में अविश्वास की बात कहां से आ रही हैं और आप क्यूं किसी तीसरे की बात में आ रहे हैं। अगर अविश्वास का कोई कीड़ा आपके मन - मस्तिष्क में उभरता भी है तब आप प्रेमी से बात कर के उसे दूर करें, ना कि मन ही मन में कुढ़ते रहें। सप्ताह के मध्य भाग में भी मन में असंतोष बना रह सकता है। आपका प्रेमी आपको समझाने का विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर सकता है लेकिन आपका मन सप्ताह के अंतिम भाग तक कुछ भी राहत नही पा सकेगा । बेहतर है कि आप दोनो कुछ समय के लिए बातचीत ही ना करें।
कुंभ राशि: प्रेम संबंध विवाह में बदलने के संयोग
12 of 13
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंध यदि काफी लंबे समय से चले आ रहे हैं तब उनके विवाह में बदलने की बात हो सकती है। सप्ताह के आरंभिक समय में यह बातचीत करना उचित होगा लेकिन सप्ताह का मध्य भाग परेशानियों व संकटो से घिरा हो सकता है। आप अपनी अन्य जिम्मेदरियों व परेशानियों से इतना घिर सकते हैं कि प्रेमी की ओर ध्यान ही नहीं जाएगा । जो भी दिक्कतें व उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए विशेषरुप से कष्टप्रद हो सकता है। इस समय आपके स्वास्थ्य पर भी समस्या हो सकती है अथवा किसी बात को लेकर झगडे बने रह सकते हैं। प्रेमी जीवन में प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड सकता है।आपको सभी पहलुओं पर गौर करना चाहिए।
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा । इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें, अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा, नहीं तो रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग व अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। आपको अपनी वाणी में मिठास घोलना चाहिए और स्वार्थीपन को अपने प्रेमी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए।