फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि में आए सूर्य, आज का दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Sat, 14 Jan 2017 07:47 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज सूर्य देव शन‌ि की राश‌ि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। शन‌ि की राश‌ि में सूर्य का आगमन आज आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली रहेगा, देख‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: कोई नया व्यक्ति जीवन में आएगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आज आप बाहर बैठ कर ठन्डी हवा का आनंद लें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
विज्ञापन

वृष राशि: किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। शुरू में ध्यान न देने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा। आज आपको अपने प्रिय लोगों का ख्याल रखना होगा। हो सकता है, आपका कोई करीबी बीमार हो। वो ऐसा महसूस नहीं होने देंगे कि उन्हें कोई समस्या है। हो सकता उनकी बीमारी छोटी सी हो। मगर फिर भी आप लापरवाही ना बरतें और उन्हें आराम करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें चिन्ता की कोई बात नहीं है।

मिथुन राशि: सभी रूके काम पूरे होंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह आपके लिए अच्छा दिन है जब आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ता देखेंगे जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आपका दिन आनंदमयी रहेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: खोई संपत्ति मिलेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। आप हैरान होंगे, क्योंकि आज रात आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: स्वास्थ्य का खयाल रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे। अगर आज ऑफिस में आप पर कोई फिदा है तो धीरज रखें। आपको इस वक्त यह रिश्ता निर्दोष लग सकता है, लेकिन बाद में यह आपके कैरियर को बिगाड़ कर रख देगा। विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अब आप अपनी आय का ठीक से प्रबंधन करें। आज आपको पेटदर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

कन्या राशि: स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। दिन की शुरुआत के साथ आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

तुला राशि: आज अपने प्रदर्शन से खुश होंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। आज कोई भारी सामान न उठायें वरना कमर या जोड़ों में दर्द हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेंगे तो आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज का प्यार आपकी जिंदगी को बदल सकता है। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पायेंगे कि यहां आना आपके कैरियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। आज आप ज्यादा ऊर्जावान् रहेंगे। आज आप राहत की सांस लेंगे और आज आप अच्छा भी महसूस करेंगे। हाल ही में आई समस्या गंभीर नहीं बनेगी इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें

धनु राशि: योजना का अच्छा नतीजा मिलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आज का दिन अपने साथी के साथ भरपूर प्यार एवं मनोरंजन में गुजरेगा। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। इसलिए आपको उनकी सलाह को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए और उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं। खुद में सकारात्मक सोच लाएं और जीवन का आनंद लें।

मकर राशि: पुराने निवेश से फायदा मिलेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रियजनों को बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि: आने वाले अवसरों के बारे में सोचें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। चिंता ना करें, यह थोड़े समय के लिए है। अपनी इस तुनकमिजाजी और नकारात्मकता को अपने रास्ते में ना आने दें। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी व बचत में कमी होगी। घरेलु खर्चों में वृद्धी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

मीन राशि: आज व्यावसायिक लाभ होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अचानक अपने सामाजिक संबंधों से व्यावसायिक लाभ होगा। अपने इस रिश्ते का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें और साथ ही अपने इस व्यायसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें