आज चन्द्रमा का गोचर गुरु की राशि मीन में होने जा रहा है। इसके साथ ही चन्द्रमा का गुरु, सूर्य और बुध के साथ समसप्तक संबंध बनेगा। ग्रहों की इस स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ है
2 of 13
मेष राशि
अपनी जिन्दगी के विषय में आज आप कुछ रीतिबद्ध हो जाएंगे। जहां तक इस बात का सवाल है कि आपको जिन्दगी से क्या चाहिए, आप कभी-कभी खुद को बहुत उलझा हुआ पाते हैं । लेकिन आज आप अपने लक्ष्यों की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अच्छा होगा कि आप अपनी जिन्दगी के हर पहलु पर ध्यान दें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।
आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर इस रिश्ते में आकर्षण से आगे कुछ संभावना दिखे तो उसके बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है।
काम में बदलाव के बावजूद आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपमें नई चीजों को सीखने की तीव्र इच्छा है। अपनी कुशलता बढ़ाने के लिए आपको किसी नई तकनीक का सहारा लेना चाहिए। सफलता पाने के लिए आपको ध्यान से योजना बनानी होगी।
यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक बार और सोचने की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक लाभ मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा।
यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आप अगर पार्टनर की खोज में हैं तो जिन्दगी भर के लिए ना सही पर कुछ पलों के लिए आज की यह मुलाकात आपके लिए जिन्दगी भर का यादगार तोहफा साबित हो सकती है।
अगर आपकी योजना है तो आज आप कोई नई परियोजना शुरू कर सकते हैं। इस दिशा में आज आप अपना पहला कदम बढ़ा सकते हैं। अगर आज आप अपने नए काम की शुरुआत करते हैं तो आने वाले समय में आपको लाभ ही होगा।
आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाइये।
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। आपको अच्छा खाना और व्यायाम की आवश्यकता है ताकि इस स्थिति को बनाये रखें। आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा नहीं रह सकता इसलिए अच्छी आदतें डालें और स्वस्थ रहें।
मिथुन राशिः आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे।
विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे।
हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। यह संकट की घड़ी समय के साथ साथ स्वयं समाप्त हो जायेगी। कुछ घाटे तत्काल पूरे हो जाएंगे तथा कुछ को पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप देख सकते है कि आपका आर्थिक भाग्य एक मोड़ लेगा और आपका अच्छा दिन आपके पास होगा। अत: इस आर्थिक बदलाव का लाभ उठाएं।
सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नोकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कर्य करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः कई मामलों में दिन अच्छा रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
आज सारा दिन आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज अपने परिवार और दोस्तों को कुछ समय अवश्य दें। इससे आप खुद तो खुश रहेंगे ही आपके परिजनों को भी खुशी मिलेगी। इन दिनों अपने जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता मधुर है। जो काम आप अपने साथी से बहुत समय से करवाना चाहते थे वो अब करवा सकते हैं।
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिए।
आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो व्यवसायकर्ता शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय कई ऊंचाइयां छुएं तो सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि आपको सारा काम एक तैयारी के साथ करना होगा। और यही आपकी आर्थिक कठिनाईयों को खत्म करने में मदद करेगी।
हो सकता है, आज आप अपनी स्वास्थ्य दिनचर्या को अपने सामाजिक जीवन से मिलाएं, जिसका मकसद आपका स्वास्थ्य हो सकता है। आज अपने दोस्त को व्यायाम करने या फिर क्लब जाने के लिए कहें। हो सकता है, जिम में आपको अपना दोस्त मिल जाए। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा और इस बहाने आप अपने दोस्तों के भी करीब आएंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः काम का दबाव बना रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे।
आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी।
इस समय काम की मांग के अनुसार आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय आपका कैरियर व कार्यक्षेत्र बदल रहा है, इसलिए आपको पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। इसलिए अपने क्षेत्र में हो रहे बदलावों को समझने के लिए आपको कुछ समय लगाना ही चाहिए। आप इस मामले में जितना समय लगाएंगे आने वाले समय में आपको उतना ही लाभ होगा।
यदि आपके मन में अपना मकान बेचने का विचार है, तो उसे बाजार में उतार दें। आज ऐसा दिन है जिसमें आप पुराने सौदों को बेच सकते हैं। वे व्यक्ति जो आज अपना मकान बेचते हैं अथवा खरीदते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला है। ऐसे मुनाफे वाले दिन हमेशा नहीं आते अत: आपको इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। ऐसे मामलों के लिए जिस व्यवसाय के बारे में बातचीत जारी है, आपका दिन सर्वश्रेष्ट है।
विज्ञापन
कन्या राशिः दोपहर बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें।
आज के दिन ट्रेडिंग स्टॉक में आप अच्छी प्राप्ति करेंगे। ये आपकी सिर्फ किस्मत पर ही नहीं आपके अनुमान पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह अपना कार्य कर रहे हैं।
आज आप किसी से किसी समस्या से संबंधित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे, या फिर कोई विश्वसनीय मित्र, या फिर पढ़ा-लिखा सलाहकार आपको दे। जिससे भी आपको सलाह मिलेगी वह आपकी परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी होगी।
तुला राशिः विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
आज आप अचानक ही अपने पुराने दोस्तों से मिल पाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। इस शुभ अवसर का पूरा लाभ उठाएं । इन दोस्तों के साथ अपना रिश्ता यूं ही बनाए रखें।
आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है।
आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। आप चिंता ना करें और अपने काम की ओर ध्यान दें। इससे आपको जल्दी ही सफलता मिलेगी।
इस वक्त पैतृक संपत्ति से सम्बंधित मामलों को सामने नहीं लाना चाहिए। यह समय पैतृक संपत्ति के मामले में चर्चा के लिए उचित नहीं है क्योंकि यह परिवारों को विभाजन के कगार पर ले जा सकता है और परिस्थितियां भयावह रूप ले सकती है। अत: समय का इंतजार करना चाहिए तथा धैर्य से रहना चाहिए।
आज आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे। हालांकि शुरू किया गया व्यायाम आपके लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा। आज आप शरीर और दिमाग से खुद को ताजा महसूस करेंगे। आप शारीरिक श्रम एवं व्यायाम करते रहें, क्योंकि इससे रक्त संचार बढ़ता है, पाचन-क्रिया और सेहत भी अच्छी रहती है।
वृश्चिक राशिः आज का दिन लाभदायक होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आगे बढ़ें और इस अनुभव का मजा लें।
आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। इस स्थिति का भरपूर आनन्द उठाएं। यह आनन्द आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। अच्छा दिखाई देने की अपेक्षा अपने व्यक्तित्व को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करें।
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें।
अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। अनचाहे लाभ का अंदेशा है।
आज आपको कुछ नए तरीके खोजने की आवश्यकता है जिससे आपको व्यायाम का रूटीन बोर ना लगे। जिम में भी आपको महसूस होगा कि रोज आपकी मेहनत करने की ताकत कम हो रही है। क्यों न आप अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करें, इससे आप दोनों एक दूसरे के ऊपर नजर रख सकते हैं।
धनु राशिः आय से अधिक खर्च परेशान करेगा
10 of 13
धनु राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अपने परिजनों का साथ दें क्योंकि जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी, वो हमेशा आपकी मदद को तैयार रहेंगे।
आज आप अपनी छाती चौड़ी करके शान से चल सकते हैं। क्योंकि, आपने व्यावसायिक क्षेत्र में एक ऐसी समस्या को हल किया है, जिसे कि हल करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। आपकी मेहनत से आपके घर व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सुधर रही हैं, इसलिए आप मजा लें।
आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। लेकिन चिंता में मत पड़िये, दूसरे खर्चे कम करके उसकी भरपाई की जा सकती है।
अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। पढ़ते समय अपना मन न भटकाएं और बाद में आप महसूस करेंगे कि आपके पास सोने की लिए भी पर्याप्त समय है।
मकर राशिः वाहन खरीदाना चाहते हैं तो आज माहौल बना लें
11 of 13
मकर राशि
इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आज आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। साथ बिताए इन पलों को आप ताउम्र याद करेंगे।
आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिये। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। जीवन में अनेकानेक मोड़ हैं और कभी भी कुछ भी हो सकता है। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिये कड़ी मेहनत करनी है। तारीफ और लाभ आगे मिलेंगे।
यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए।
आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक महसूस करें मगर आज आपको अपने शरीर के उपर ध्यान देना शुरु कर देना चाहए। जो भी फैसला आप आज लेंगे हो सकता है वो आपको आगे भविष्य में आने वाली परेशानी से बचाए।
कुंभ राशिः आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। वैसे भी नए- नए अनुभव करना आपको बहुत पसंद है।
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए।
आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें। इसका अच्छा लाभ दिखेगा। लेकिन साझेदार समझदारी से चुनें।
नियमित रूप से योग और ध्यान करने से आपके चहरे पर फिर से हंसी लौट आएगी। योग करने से आप फिर से ऊर्जावान् ही नहीं होंगे बल्कि आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। योग करने से बढ़ते तनाव पर रोक-थाम के साथ-साथ, गुस्सा भी कम होता है। ध्यान रहे, आप रोज योग करें ताकि आप फिर से ऊर्जावान् हो जाएं।
आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। ये आपको अचानक मिलने वाली खुशी ही होगी। आपके पुराने दोस्त आपके दिल के बहुत करीब हैं। अपने दोस्तों को बताएं कि उनका आपकी जिन्दगी में वापस आना आपको कितना अच्छा लगा। ध्यान रहे कि ये साथ फिर कभी ना छूटे।
आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। पार्टनर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से आपको सन्तुष्ट करेगा। रोमांस की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। मौके का फायदा उठाएं। लम्बे समय से रिश्ते में बंधी जोड़ियां आज रिश्ते के ठहराव की तारीफ करेंगी।
विषम परिस्थितियों को आसानी से सुलझा लेने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अलग ही पहचान मिलेगी। लेकिन, आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी मिल कर काम करें। ऐसा कोई काम ना करें, जिससे वो नाराज हों। उनकी मदद से आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकेंगे।
आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।