फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि में शुक्र शनि का संयोग आपके लिए कैसा रहेगा

Thu, 13 Oct 2016 09:38 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
वृश्च‌िक राश‌ि में शन‌ि के साथ शु्क्र ग्रह का संयोग आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा है। क्या शन‌ि आपको पीड़ा देंगे या शुक्र आप पर सुख की वर्षा करेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज आपके व्यक्त‌ित्व से लोग प्रभाव‌ित होंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति शायद आपको गलत समझ ले। सावधान रहें और सही तरीके से अपनी बात उनको समझाने का प्रयास करें। अगर यह व्यक्ति व्यावसायिक या व्यक्तिगत रूप से आपका प्रिय है तो आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आप उनसे झगड़ा ना करें। झगड़े से भविष्य मे परेशानी ही होगी।
अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।
अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल गए हैं। आज आपका करिश्माई व्यक्तित्व अपने चरम पर है और लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस समय का उपयोग अपने बॉस को प्रभावित करने के लिए करें और खुद को प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश करें।
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है। ऐसी स्थिति से बचें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः कैर‌ियर को लेकर दुव‌िधा में रहेंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।
आज आप अपने आप को साथी से दूर पाएंगे। इस समय का प्रयोग अपनी रुचि को पूरा करने व पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने में बिताएं।
आप में से कुछ लोग अपने कैरियर को ले कर दुविधा में हैं और अपनी रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। अच्छा होगा कि आप किसी सलाहकार की सलाह लें। अब तक जो काम रुके पड़े थे, वो आपके उच्च अधिकारी की सहायता से अब धीरे-धीरे पूरे होने शुरू हो जाएंगे।
आज के दिन आपके लिए जमीन खरीदना तथा इसके लिए पैसा जुटाना कोई मुश्किल नहीं होगा। परन्तु अन्तिम निर्णय लेने से पहले आपको चाहिए कि बाजार के हालात की जांच पड़ताल कर लें।
कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर तनाव में आ जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी समस्या है तो खुद को आराम करने का समय दें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर ना पड़ जाए। आज सब्र एक ऐसी चाबी हो जो सब कुछ ठीक करने में आपको मदद करेगी।

म‌िथुन राश‌िः शुभ समाचार और आर्थ‌िक लाभ म‌िल सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।
आज आपको बाहर जा कर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। ध्यान रखें कि आप केवल अपनी इच्छा शक्ति से अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसलिये संकोच न करें और दूसरों की मदद लें।
यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। केवल आप ही नहीं वरन् आपके सहकर्मी भी आपकी उन्नति व सफलता को लेकर आपकी सराहना करेंगे।
शराब पीकर वाहन ना चलाएं। दोनों काम एक साथ करने से आपको पछताना पड़ सकता हैं। आज सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा है इसलिए सतर्क रहिए। बाद में पहचाने से अच्छा होगा कि आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे।
हाल की कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में रोमांस का पुनः आगमन होगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। सभी विषयों पर गलतफहमी आज ही दूर करना संबंध के लिए बेहतर है।
अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज किसी सही सलाहकार से ली गई सलाह आपको सही दिशा में ले जाएगी।
काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। झटपट लाभ कमाने से बेहतर है कि सुरक्षित निवेश करें।
सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। इस समय शायद आप तनाव से गुजर रहे हैं। परेशान ना हों परिस्थितियां कुछ ऐसा मोड़ लेंगी कि आप खुद ही इस तनाव से बाहर आ जाएंगे।
आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। यदि आप इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो यह कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
इन दिनों अर्थ जगत में भड़कीले विज्ञापनों वाले व्यावसायिक निवेश से बचने का प्रयास करें। परन्तु अगर आप इसके प्रत्येक पहलु को परख सकें और आपके अनुसार यह खरा साबित हो तो आप निवेश कर सकते हैं। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रृत होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं। 
आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी। पर चिन्ता की बात नही है, आप उन्हें जांच के लिए लेकर जाएं, उनकी सेहत ठीक रहेगी। आपको आज पूरी तरह से उनकी सेहत का खयाल रखना होगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।
यदि आप शेयर के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके निवेश सही स्थान पर हैं। आपको छोटा सा खतरा ले लेने में कोई हानि नजर नही आती। अपने चयन पर कोई प्रश्न ना उठाएं, परंतु उनकी पड़ताल अवश्य करें। 
आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। याद रखिये बेशक आप आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, पर अचानक आई कोई जरूरत या बड़ी खरीदारी में पैसा लगने से आपका सारा हिसाब-किताब गड़बड़ भी हो सकता है।
आज आप में काम करने की क्षमता कम रहेगी। आज आप खुद को किसी कार्य में व्यस्त रखें और हिम्मत बँधाएं। हो सके तो आप अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और दूसरों की भावनाओं से भी जुड़े रहेंगे।

तुला राश‌िः व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अचानक ही आपका कोई मित्र आपको ई-मेल भेजेगा या फिर फोन करेगा। ये दोस्त शायद कुछ दिनों के लिए आपके घर रहने आ जाए, उसकी खातिरदारी करने के लिए तैयार रहें। अपने मित्र के साथ खूब मजा करें।
आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो। आपका समय शुभ हो।
अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी विक्रय राशि को भी बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ अपने बुरे वक्त के लिए बचाकर रखें।
आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिये सावधान रहें और चल रहे मानसिक तनाव को दूर करें। आप तनाव को दूर करें तो स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः अनजाना भय सता सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप अपनी पुरानी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। क्यों ना उस रुचि की और ध्यान दिया जाए जिसे आप बहुत समय से करना चाह रहे थे। आज अपनी बोरियत से बाहर निकल कर ऐसा कुछ करें जिसकी कभी किसी ने आपसे अपेक्षा भी नहीं की थी। हंसी-मजाक आज आपके परिवार जनों व मित्रों के जीवन को खुशियों से भर देगा।
आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा। इसलिए, ये आपके हित में है कि आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें और इससे कुछ सीख ले कर लाभ उठाएं।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये। 
आज आप किसी चीज को लेकर डर सकते हैं। बिना किसी कारण आप ना डरें। आप वास्तविकता और स्पष्टता पर ध्यान दें। दिमाग को शान्त करने के लिए आप अलग-अलग तरह की तरकीब अपनाएं।

धनु राश‌िः खर्चे होंगे बजट ब‌िगड़ेगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।
आज आपकी किसी व्यक्ति से रोमांटिक रिश्ते के बनने की प्रबल संभावना है। यह आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। अकेले व्यक्ति आज के अपने रोमांस-जीवन के प्रति पूर्ण आशावादी रहें। आज आपका दिन बहुत अच्छा है।
यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना और सेमिनर व वर्कशॉप आदि में भाग लेना हो सकता है।
आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा। इसलिए हिचकिचायें मत। जैसे खर्च हो रहा है वैसे ही देर सवेर कमाई भी हो जाएगी।
आज आपको लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आलसपन के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अब आपको खुद को आराम देना होगा ताकि आपका शरीर और मूड दोनों ही अच्छे रहें।

मकर राश‌िः आज आपके ल‌िए लाभ प्राप्त‌ि का द‌िन है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।
आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आप कोई दोस्ती कर सकते हैं, जिससे कि कार्यक्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी को भी नजरअंदाज ना करें, क्या पता भविष्य में किसकी जरूरत पड़ जाए।
आज आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। गतिविधियों के क्षेत्र में आज आपको असीमित लाभ होने की संभावना है। आज आपके लिए बेहतर होगा की आप अपनी सारी कुशलता एक अच्छा स्थान ग्रहण करने के लिए लगा दें। और अगर आप अपने कार्य मे सजग हैं तो अवश्य ही आपको समय के साथ आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है। यह फायदा पदोन्नति या प्रोत्साहन राशि के रूप में हो सकता है।
आपके सकारात्मक विचार ही किसी भी बीमारी को दूर करने में लाभदायक होंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही आपको खुशनुमा बने रहने में मदद करेगा। जिन्दगी को अच्छे और सकारात्मक विचारों से देखना ही आपकी सेहत के लिए एक दवा है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास ना भटकने दें, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।

कुंभ राश‌िः काम का दबाव बढ़ेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज का दिन आत्मविष्लेशण का दिन है। आज के दिन का उपयोग अपने आप को और अच्छी तरह जानने में लगाएं और अपने आप को सफलता के लिए तैयार रखें।
ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। बाधाएं बहुत सी हैं, लेकिन भाग्यवश वो बहुत ही छोटी-छोटी हैं।
यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए ताकि पता तो लगे कि आपके लिए किस तरह के घर उपलब्ध हैं। आपको लगेगा कि इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल रहा है, इसलिए अखबार उठाइये और विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए। 
आपका अहम् आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें। आप दूसरों की खुशियां और दुख को बांटे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः व्यापार में लाभ म‌िलेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।
आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
आज आपको नौकरी का वो प्रस्ताव मिलेगा, जिसका विचार लंबे समय से आपके मन में चल रहा था। ये प्रस्ताव आपके सामने राहत के समान भी हो सकता है, क्योंकि आप नयी नौकरी तलाश रहे हैं। नौकरी बदलते समय ये सोचें कि ये बदलाव आपके लिये सही है या नहीं।
चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें