फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को संकट का सामना करना पड़ सकता है

Thu, 08 Mar 2018 08:49 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
g - फोटो : g
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहाँ तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। 

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। 
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। 
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। 

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें  यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। अपने वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें