एक दिन बाद यानी 7 मार्च 2018 को शनि और मंगल एक ही राशि में आ जाएंगे। यह योग 2 मई 2018 तक रहेगा। जहां ज्योतिष में शनि को पापी ग्रह कहते हैं तो वहीं मंगल का आग का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी ये दोनों ग्रह साथ एक ही राशि में आते हैं तो कई अशुभ घटनाएं होने लगती है। इस युति का असर कई राशियों पर होता है, लेकिन 4 राशियां ऐसी होती हैं जिन पर शनि और मंगल का एक साथ आना उनके लिए भाग्यशाली रहता है।