फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को धन लाभ का योग बन रहा है, जानें अपना राशिफल

Tue, 26 Dec 2017 09:28 AM IST
अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज आपको धैर्य की जरूरत होगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, इस बात से संतुष्ट रहिये। मतलब ये कि आज ना कोई नुकसान ना कोई बड़ा फायदा लेकिन खुश रहने के लिए इतना क्या कम है। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। 

म‌िथुन राश‌ि: कीमती सामान खोने का डर है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अपने सामान को यहां-वहां रख देंगे तो बाद में आपको ही परेशानी होगी इसलिए इसे नियत स्थान पर ही रखें।आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन शुभ रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज भाग्य आपके साथ है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये।आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। 

तुला राश‌ि: परिवार के बीच तनाव रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। इसके लिए आप दोनों कॉफी हाऊस या फिर लंबी सैर पर निकल जाएं, जिससे एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लूट सकें व एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
यदि आप चिकित्सा या औषधि के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है।

धनु राश‌ि: बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। यदि साथी खराब मूड में हो तो क्रोध में आकर संबंधों को और न बिगाड़ें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका समर्पण और एक मार्ग पर चलने की आदत, आपको सफलता दिला सकता है।

मकर राश‌ि : आज नई नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपका फोन बज सकता है। अपने फोन के पास ही रहें, जिससे आप इस मौके को खो ना बैठें। इसके बाद आपको एक बार फिर इस बात पर विचार करना होगा कि आप पहली नौकरी करें यो उसे छोड़ कर नई नौकरी की तलाश करें।

कुंभ राश‌ि: आज वित्तीय परेशानियों से निजात मिलेगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिये। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है। कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रात्याशित अवसरों के लिये निवेश करना चाहिये। आज का आपका वित्तीय भविष्य थोड़ा सा डांवाडोल है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज धन लाभ होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आप पूरा प्रयास करेंगे कि आपके कार्यालय में सब ठीक ठाक चलता रहे। अपने सहकर्मियों और कर्मचारियों को उत्साहित करने के तरीके ढूंढें। आपको थोड़ा रचनात्मक होना होगा, क्योंकि कार्यालय के लोगों में थोड़ा आलसीपन आ गया है। बढ़ावा देने वाली योजनाओं को आजमा कर देखें और पता करें कि आपकी टीम के लिए कौन सी योजना सही है। आखिर में शायद आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धन लाभ की योजना का सहारा लेना पड़े। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें