फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के जीवन मे शुभ परिवर्तन होने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Sun, 08 Oct 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌ि: किसी संगठन से लाभ मिलने के संकेत है

2 of 13
मेष राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज किसी से विरोध का सामना करना पड़ता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आप आर्थिक मामलों में सोच समझ कर चलने वालों में से एक हैं। आपको पता है कि पैसे को ठीक ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

म‌िथुन राश‌ि: सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं। लेटने में तीस मिनट लगाने से अधिक आपको तीस मिनट जिम में काम करना अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें। ऑफिस जाने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको जिस पदोन्नति का इंतजार था, वो या तो आपको मिल सकती है या आपके आस-पास ही हो सकती है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: नकारात्मक स्वभाव के लोगो से बचें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें।सब के साथ मिल कर काम करने के कारण आप अपने सभी लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र  में आपको लाभ ही होगा। 
 

तुला राश‌ि: सरकारी लेन-देन में फायदा मिल सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज जोखिम उठाने से लाभ मिल सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा। काम में कुताही करने पर संस्था इसे आपकी कमजोरी के रूप में ले सकती है, इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखें। भविष्य में आपको इससे लाभ जरूर होगा। आपके खुश मिजाज और जोखिम उठाने की क्षमता की बदौलत आपको अपने व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से आपको कुछ आर्थिक लाभ के संकेत हैं। तो आपके सामने थोड़े जोखिम भरे मौके भी सामने आएं तो आप उनका फायदा उठाएं।

धनु राश‌ि: विदेशी ग्राहकों से बड़ा लेन-देन संभव

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। विदेशी पार्टियों से अपना संवाद बनाये रखें। आज आपकी तबीयत थोड़ी नाजुक हो सकती हैं। किसी भी चीज को खाते समय सावधानी बरतें। 

मकर राश‌ि: आपनी बुरी आदतों से बचें

11 of 13
मकर राश‌ि
अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है। आपको अपनी आदतों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि आज धन की आवक कम है। आज आप उन छोटी चीजों पर खर्च करते हुए ज्यादा सुखी होंगे जो अधिक खुशी देती हैं। फिर भी आपको अपनी खर्च करने की आदतों को लेकर एक बार फिर से सोचना ही होगा। आज अपने बटुए का बटन बन्द कर के रखिये और इस सुरक्षित समय का आनंद उठाईये। 

कुंभ राश‌ि: आपके जीवन मे शुभ परिवर्तन होने वाला है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। हो सकता है कोई आपसे प्रभावित हो कर कोई अच्छा सा अवसर प्रदान करें जिसे आप बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। अपनी असीमित ऊर्जा के बल पर आप काम के बोझ को आसानी से वहन कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि विषम परिस्थितियों में भी आप बिना किसी परेशानी के आसानी से काम कर लेंगे। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज का दिन मौज मस्ती से बीतेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए ये सही समय है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। अपनी इस यात्रा का पूरा मजा लें। आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें