फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों के सितारे उनके पक्ष में काम करेंगे, जानें अपना राशिफल

Wed, 23 Aug 2017 06:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज अपने आधिकारियों से सहयोग मिलेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। आपके हित में होगा कि आप किसी भी हालत में असुरक्षा की भावना को अपने संबंध में पनपने ना दें। अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: नई नौकरी की तलाश पूरी होगी

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको लगेगा कि आप गुस्से और चिंता की चपेट में आ रहे हैं। आज अपनी जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में उन्नति की धीमी रफ्तार के कारण कुछ हताश भी हैं। लेकिन आप इस परिस्थिति से भी ना घबराएं क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हैं। इससे आप अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नई योजनाएं भी बना सकते हैं। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।

म‌िथुन राश‌ि: आज मुसीबत से बाहर निकलने में सफल होंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं
विज्ञापन

कर्क राशि: आज आप पर दबाव रहेंगा

5 of 13
कर्क राशि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। आपके नए संबंध की परिपूर्णता आपको हैरान कर सकती है। आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एनजीओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपने गुस्से को काबू में रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। अगर आप किसी करण उत्तेजित हो भी जाएं तो बात को समझते हुए अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा।फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: सितारे आपके पक्ष में काम कर रहेें हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
किसी अनजान स्रोत से आपको धन की प्राप्ति होगी। रुपये-पैसे से जुड़े लेन देन पर अपने विकल्प खुले रखें क्योंकि किस स्रोत से धन आये कोई नहीं जानता। मेहनत करते रहें, आंख कान खुले रखें। सितारे आपके पक्ष में हैं। आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को ले कर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि अन्य विषयों पर ध्यान देने के कारण आप अपने संबंध व साथी को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे हैं। अपने साथी को बताएं कि आपके जीवन में उनका कितना महत्व है। 

तुला राश‌ि: आज रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं। आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भरसक प्रयास करें, इसके बाद उसका नतीजा देखें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज रिश्तों को मजबूत करने का दिन है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपके करीबी रिश्ते विश्वास और आपसी समझ परआधारित हैं। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जितनी आसानी से आप सब की मदद करते हैं उतनी ही आसानी से वो लोग भी आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे विकल्प आएंगे, जिनके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं था। हो सकता है, इनमें से कुछ ऐसे हों जिनका आपके वर्तमान कार्यक्षेत्र से कोई संबंध ही न हो, लेकिन यदि ये प्रस्ताव आकर्षक हैं तो इनके विषय में विचार कर सकते हैं और अपने भविष्य की नई संभावनाएं इस क्षेत्र में तलाश सकते हैं।

धनु राश‌ि: आज आप तनाव में रह सकते है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें आप पाएंगे कि छोटी-मोटी परेशानियां स्वतः ही दूर हो जाएंगी।

मकर राश‌ि: बदलाव के बारें में सोचें

11 of 13
मकर राश‌ि
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे। आपको लगेगा कि दोनों के पास एक दूसरे के लिए समय और ऊर्जा है आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। 

कुंभ राश‌ि : जिम्मेदारियों से न भागे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। अगर अपने काम से संबंधित विदेश में आप किन्हीं लोगों को जानते हों तो देखें कि उन लोगों के द्वारा आपको कौन से व्यवसायिक अवसर मिल सकते हैं। अगर आपको कोई अवसर मिले तो उसके बारे में सोच -विचार जरूर करें, यह आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेंदारियों से भागना ठीक नहीं।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज वास्तुशास्त्र के क्षेत्र में अवसर मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको अपने प्रेम जीवन में अविश्वास के लक्षण दिखेंगे। आप अवैध रिश्तों की ओर आकर्षण महसूस करेंगे। अपने को मजबूत बनाये रखें और अभी के रिश्ते को बचा कर रखें। आप ऐसी हालात में अपने आप से पूछें कि कहीं यह कदम मुझे जोखिम में तो नहीं डाल रहा। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें