फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को महत्वपूर्ण पद मिलने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल

Mon, 16 Oct 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

पढे़ं- राशि परिवर्तन: मंगल ने बदली अपनी चाल, ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज बोनस या प्रमोशन मिल सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लेकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। 
 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज कहीं से अतिरिक्त धन मिलने के संकेत हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
ग्रहों के प्रभाव से आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। दोनों को जो अच्छा लगे, जरूर करें। इससे आपसी प्रेम और जुड़ाव अनुभव होगा। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।

म‌िथुन राश‌ि: विरोधियों से झगड़ा सुलझ सकता है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं अथवा वित्त के क्षेत्र में है, तब आज का दिन आपके लिये शुभ है। आप यदि आज खतरा भी उठाना चाहे तो ये समय आपको लाभ देगा लेकिन संतुलन और सोच ज़रूरी है। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर एक बार और सोचने की भी आवश्यकता है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: अचानक धन लाभ होने की संभावना है

5 of 13
कर्क राशि
आज रोमांस के मामले में आपका अवसरों से भरा दिन है। आप के आस-पास का कोई व्यक्ति, जिसे आप नहीं जानते, पर वह आपसे आकर्षित है, आपकी उससे मुलाकात होगी। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: कंपनी से प्रोत्साहन राशि मिल सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज संभव है कि आप कोई ऐसी कंपनी में काम शुरू करें, जहां पर कर्मचारियों के लिये बड़ा अच्छा माहौल है। इस काम के जरिये आप अपनी संपूर्ण क्षमता का उपयोग कर पा रहे हैं। इस तरीके से अपने आप को इस संस्थान के सदस्यों के अनुरूप ढालकर एक अच्छा सदस्य बनना चाहिये। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपकी जान पहचान, आपके प्रयास से अथवा आपकी योग्यता की वजह से सम्भव हुआ है। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। इस अच्छे कदम के लिए आपको कम्पनी से प्रोत्साहन राशि भी मिल सकती है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: नई नौकरी की तलाश पूरी होगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। इस नए मौके का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए। 

तुला राश‌ि: जरूरी काम में सलाहकार की राय लें

8 of 13
तुला राश‌ि
ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपके घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये आपके लिए एक अवसर होगा अपने दुखों और चिंताओं को भुलाने का और अपने प्रियजनों के साथ मजे करने का। आप इससे बहुत तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपकी किसी अति-आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात की प्रबल संभावना है। संभव है आप उससे कार्यस्थल पर मिलें। यह मुलाकात आपके लिए बहुत रोचक साबित हो सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।

धनु राश‌ि: आज भाग्य आपका साथ देगा

10 of 13
धनु राश‌ि
आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्यायें घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे। आज के दिन विद्यार्थियों को बड़े अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इसलिये, वे सभी विद्यार्थी जो किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में जा रहे हैं, उन्हे तनाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। आपको किसी भी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ सम्मिलित होना चाहिये।

मकर राश‌ि: ॠण आवेदन के लिए बड़ा ही शुभ दिन है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिये बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत अथवा आवेदन सफल ही होगा। 

कुंभ राश‌ि : आज कोई महत्वपूर्ण पद मिलने के संकेत है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
अगर आपको अपने करियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। उनके द्वारा किये गये चुनावों और गलतियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलायेंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: विदेश में व्यापार करने के अवसर मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें