पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। इस पूरे सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
ये भी पढ़ें- बुध ने बदला अपना घर, 2 नवंबर तक इन 5 राशि वालों को होगा फायदा
विज्ञापन
मेष राशिः व्यवसाय में लाभ की संभावना
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह परेशानियों से भरा रह सकता है। सहभागी के साथ मतभेद होने के कारण घरेलू कलह हो सकती है, इसलिए अपने शब्दों पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक काम में रुकावट आ सकती है। अविवाहितो के लिए प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ सरकारी कर्मचारियों और अफसरों से सावधान रहने की आवश्यकता है, अपने अकाउंट्स अपडेट रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।
विज्ञापन
वृष राशिः भाग्य का मिलेगा साथ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, मगर लंबी यात्रा के कारण खर्चे बढने की भी आशंका है। बच्चों द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। निजी जिंदगी में परेशानियां बढेंगी, मानसिक तनाव भी रह सकता है। व्यापार में हानि होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिल सकता है। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोगों को प्रभावित करेंगे। मान सम्मान बढेगा। कामयाबी और वित्तीय लाभ की संभावना है।
मिथुन राशिः पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी जिंदगी के लिए कुछ अच्छे फैसले ले सकते हैं, इसके साथ- साथ व्यावसाय बढाने की चिंता रहेगी। व्यावसायिक दृष्टी से वक्त अच्छा रहेगा। सेहत ठीक- ठाक रहेगी। निजी जिंदगी अच्छी बीतेगी। पैतृक संपति से लाभ होने की संभावना है। इसके साथ साथ उर्जा की कमी रहेगी और खर्च बढे़ंगे। कुछ अपरिहार्य कारणों से आपकी प्रतिष्टा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
ये सप्ताह उर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं और खुशियो के क्षण बिता सकते हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टी से समय ठीक रहेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसे सुदृढ़ करने के लिए नई योजनाएं और नीतियां बना सकते हैं। नाम और शोहरत हासिल होंगी। नौकरी में पदोन्नति और इंक्रीमेंट के संदेश है। अच्छी कमाई होने के बावजूद भी धन संचय नही कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें।
ये भी पढ़ें- राशि परिवर्तन: मंगल ने बदली अपनी चाल, ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल
विज्ञापन
सिंह राशिः अपने शब्दों पर काबू रखें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह वित्तीय लाभ लेकर आएगा, मगर उसके साथ- साथ खर्चे भी बढे़ंगे। अगर आप बचत नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। संपति संबंधी कार्य करने वालों को लाभ होगा। संतान द्वारा घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने शब्दों पर काबू रखने की जरुरत है, अपने कड़वे शब्दों से किसी के दिल को दुखा सकते हैं। घर की समस्याओं के कारण व्यावसायिक जीवन पर असर पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः व्यवसाय बढ़ाने की सोच सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस राशि के जातकों में एकाग्रता में कमी रहेगी, हानी होने का भय सताएगा और वित्तीय लेनदेन में घाटा हो सकता है। इन सब के समाधान के लिए सूर्य की पूजा करें। बुजुर्गों और अनुभवी लोगों से सलाह लें। यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने की सोच सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बनेगी। इसके साथ- साथ अपने गुस्से पर काबू रखें और कार्यक्षेत्र पर विवादों से बचें।
तुला राशिः दुश्मनों को हराने में सफल रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह में वित्तीय हानि के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठा दावं पर लगेगी और सही फैसला लेने में परेशानी आ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह लें और विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती हैं। निजी जिंदगी में भी दिक्कतें आ सकती हैं। निवेश के बारे में सोच सकते हैं। जिंदगी में बाधाएं आएंगी, इसलिए मन को शांत रखें। बड़े फैसले लेने से बचें। घर में शांति बनेगी और दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशिः नाम और शोहरत बढ़ेगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
ये सप्ताह वित्तीय लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिल सकती है। नाम और शोहरत बढे़गी। शुभ कार्य पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने हुनर से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। सगे संबंधियों के कारण घर में विवाद हो सकता है। इस वक्त में यात्रा करने से बचे। यह हानिकारक हो सकती है।
धनु राशिः चैलेंज को स्वीकार करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह व्यवसायिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। आत्मविश्वास मजबूत करना पड़ेगा। आलस से बचें। चैलेंज स्वीकार करेंगे और उन्हें पूरा करेंगे। सहभागियो का पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। दिमागी रुप से प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है।
मकर राशिः पदोन्नति की संभावना
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिलाजुला असर लेकर आएगा। व्यावसायिक तौर पर वक्त अच्छा है, पदोन्नति की संभावना है। मगर साथ ही सचेत रहने की भी जरुरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल होंगी। निवेश करने के लिए अच्छा वक्त है। सेहत ठीक रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से निजात पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि कम होगी।
कुंभ राशिः बड़े फैसले लेने से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस राशि वालों के लिए ये सप्ताह अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। कानूनी रुप से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी संस्थाओं की दखलअंदाजी से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बड़े फैसले लेने से बचें। निजी जीवन सामान्य रहेगा
सेहत संबंधी परेशानियां रहेगी, मधुमेह के रोगियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई ऊर्जा का संचारण भी रहेगा। आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है, मगर फिर भी आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। करियर में बाधाओं के कारण विकास की गति धीमी होगी। उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, जो मिडिया या कला के क्षेत्र में काम करते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार के योग हैं।