फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 16 Mar 2022 04:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका  की गैरमौजूदगी में उसकी महक का अहसास होगा।  अचानक रोमांटिक मुलाकात आपको भ्रमित कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):रिश्ते को सुधारने के लिए कुछ ऐसा करें कि प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले ले। आज आप दुनिया के सुखों का मज़ा लेने में व्यस्त रहेंगे। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपका शांत स्वभाव सबको आकर्षित करता है। अपने साथी और परिवार के साथ वक्त गुजारें। अपने रोमांस का विस्तार करें और एक दूसरे को अच्छी तरह से समझें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आपका दिन बेहद शुभ हैं। अगर एक अच्छे दोस्त की तलाश हैं तो खास को ढूंढे, भाग्य आपका साथ देगा। अगर विवाहित हैं तो अपने साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जिंदगी में आए परिवर्तन आपके रोमांटिक रिश्ते को नया आकार दे सकते हैं। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय बीतेगा। अपने लवर का ध्यान आकर्षित करने के लिए उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको सफलता के साथ साथ नयी पहचान भी मिलेगी। आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): यह समय है शर्मोहया छोड़कर दुनिया को अपने प्रियजन से मिलाने का और अपने इस गुप्त रिश्ते को नया नाम देने का। इस समय आपके सितारे उच्च हैं ऐसे में आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। प्रिये/प्रिय से मीठी नोकझोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जाएंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मांगेंगे। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहाँ आपका मन करता है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने ज़रूरी कामों या फोन कॉल आदि में व्यस्त रहेंगे। अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे ऐसे में अपने साथी को लेकर पजेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें