फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 06 Feb 2022 05:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रिय से प्रेम का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंग। आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): संतान से कुछ समस्या रहेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ कन्फ्यूजन हो सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दांपत्य जीवन बिता रहे लोग आज खुश महसूस करेंगे क्योंकि जीवन साथी आपके लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश में रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी भी कुछ काम करने की सोच रखते हुए आपसे अपने मन की बात जाहिर करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें