फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 28 Oct 2021 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries love horoscope): आज का दिन प्रेमियों के लिए मिला जुला रहने वाला है। परिजनों की रजामंदी नहीं मिलने के कारण शादी की बात अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका अफेयर शुरू होने की संभावना है।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus love horoscope): आज के दिन आपके पार्टनर खूब रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अधिक से अधिक वक्त एक दूसरे के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। आप घूमने या मूवी देखने की योजना भी बना सकते हैं। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini love horoscope): कुछ प्रेमी/प्रेमिका विवाह करने को लेकर आज गंभीर रहेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो आपका दिन अच्छा बीतेगा। प्रेमी/प्रेमिका को काफी समय बाद एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer love horoscope): आज आपको अपने प्रेम संबंधों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। किसी की चालबाजी की वजह से आज आप परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी निजी बातों को आप किसी के साथ साझा न करें। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo love horoscope): आज आपका आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी/प्रेमिका घूमने की योजना बना सकते हैं। अनजान जगह पर प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात करने में आपको सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo love horoscope): आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। प्रेमी/प्रेमिका आज अपनी कामयाबी सेलिब्रेट कर सकते हैं। किसी दोस्त की पार्टी में आज आपकी मुलाकात अपने पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से हो सकती है। अनजान लोगों से आज आप सावधान रहें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra love horoscope): आज दंपत्तियों के मध्य प्यार बढ़ने वाला है। एक-दूसरे से दिल की बातें करेंगे। नए नए प्रेमी युगल के बीच आज रोमांस की अधिकता देखने को मिलेगी। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको भी अपना साथी मिलने की संभावना है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio love horoscope): आज आपके रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। आज आप दिन भर अपने साथी की यादों में खोए रहेंगे। आप उनसे मिलने के अवसर तलाशेंगे। 

 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius love horoscope): प्रेमी/प्रेमिका को आज खुशी प्राप्त होगी। दोनों एक दूसरे से प्यार भरी बातें करेंगे। भावनात्मक रूप से आज आपके रिश्ते और मजबूत रहेंगे। तनाव कुछ कम होगा। शादीशुदा लोग प्रसन्न रहेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn love horoscope): पति-पत्नी के मध्य तनाव रह सकता है। आप थोड़े उग्र हो सकते हैं संयम बनाकर रखें। इकतरफा प्यार करने वालों का इंतजार खत्म होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius love horoscope): आज प्रेमी/प्रेमिका के बीच काफी समय बाद बातचीत होगी। घूमने की योजना बनाएंगे। जो नवविवाहित हैं उनके बीच में रोमांस बना रहेगा। एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces love horoscope): आज आपका प्रेमी/प्रेमिका आपसे अचानक मुलाकात कर आपको सप्राइज़ दे सकता है। शादीशुदा लोग घूमने के लिए जा सकते हैं, इसके अलावा एक दूसरे को उपहार भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें