Daily Love Rashifal दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 28 मई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन में आज आप दोनों के बीच गर्मागर्म झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात पर आपसे कर चर्चा करना चाहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि आज उनके प्रिय से उनकी मुलाकात होगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे और उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा नजर आएगा जबकि प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें करेगा, जिससे आपकी नजर में उनकी वैल्यू और भी अधिक बढ़ जाएगी। घर में सुख शाति रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन संतुष्टि देने वाला होगा और आपके प्रिय से आपकी घनिष्ठता नजर आएगी जबकि दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवनसाथी गुस्से में आकर कुछ बुरा भला बोल सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से कुछ परेशान रहेंगे और जीवन साथी से तालमेल बिगड़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में खुशी रहेगी। जीवन साथी आज अच्छी-अच्छी बातें करेगा और आपके लिए कुछ ऐसा करेगा, जिसकी अपने उम्मीद ना की हो। इससे आप काफी खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ उग्र स्वभाव के कारण अपने प्रिय से दूर रहेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय से नजदीकी महसूस करेंगे जबकि शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने जीवन साथी की गतिविधियों से बहुत खुश होंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन सुख शांति से भरा रहेगा और प्रेम जीवन का भी आप पूरा आनंद उठाएंगे। इनकम में तेजी रहेगी जबकि खर्च भी थोड़े बहुत जरूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गृहस्थ जीवन प्यार से भरा रहेगा। जीवन साथी लाभ का माध्यम बन सकता है और आपको कोई बढ़िया बात बता सकता है। प्रेम जीवन में आज दिल की बात जुबान पर रहेगी और आज के दिन को पूरी तरह से एंजॉय करेंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में परेशानियों मोल ले सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे और संतोष की भावना रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का गुस्सा आपको परेशानी दे सकता है जबकि प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।