फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 26 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 25 Oct 2021 05:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries love horoscope): आज संबंधों में जटिलता आने की संभावना है। रिश्ते की नाज़ुक डोर को संयम और धैर्य से संभालने की जरूरत है।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus love horoscope): आज आप और आपके प्रियजन दोनों एक बात पर सहमत नहीं होंगे। लेकिन रिश्ते में गुस्सा और नकारात्मकता  को बिल्कुल भी जगह न दें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini love horoscope): आज आपको अपने जीवनसाथी से बहुत ही खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमी/प्रेमिका की लव लाइफ खूबसूरत रहेगी, लेकिन अपनी मर्यादा का ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer love horoscope): आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मन होगा लेकिन आपको वक्त नहीं मिल पाएगा। प्रेमी/प्रेमिका के जीवन में अभी शांति छाई रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo love horoscope): आज किसी पब्लिक प्लेस में  अपने पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से सामना हो सकता है। हो सकता है कि अपने किए फैसले पर आपको पछतावा हो। दाम्पत्य जीवन जीने वालों की लाइफ सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo love horoscope): प्रेमी/प्रेमिका के जीवन में थोड़ी  मुश्किलें आने की संभावना है। आप अपनी लव लाइफ से थोड़े मायूस हो सकते हैं। लेकिन बहस न करके शांति से हल निकालने का प्रयास करें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra love horoscope: आज अपने रिश्ते को लेकर मन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। आपको ऐसा लगेगा कि आपके रिश्ते में वो पहले वाली बात नहीं रही। प्रेमी/ प्रेमिका अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio love horoscope): आज आप अन्य दिनों की तुलना में अपनी लव लाइफ से ज़्यादा संतुष्ट रहेंगे। आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। प्रेमी/ प्रेमिका को इकतरफा प्रेम में सफलता मिलने कि उम्मीद है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius love horoscope): आज आपका जीवनसाथी आपकी फिजूलखर्ची से दुखी हो सकता है। इसे लेकर आपके बीच मनमुटाव भी हो सकता है। प्रेमी/ प्रेमिका विवाह की योजना बना सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn love horoscope): प्रेमी/प्रेमिका को अपना रिलेशनशिप मजबूरी लग सकता है, आप रिश्ता तोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। विवाहित अपनी लव लिफफए को भरपपोर रूप से एन्जॉय करेंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius love horoscope): आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में असंतुष्टि रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका  किसी रिश्ते में बंधने से पहले अपने घर-परिवार से विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces love horoscope): पति/पत्नी आज अपने खुशी भरी लव लाइफ के लिए कुक नियम बना सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो , जल्द ही आपके जीवन में प्यार की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें