फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 20 Jul 2021 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में प्यार देखकर काफी खुश होंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी अधिक खुश होंगे और अपने प्रिय से मिलने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे।  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत खूबसूरत रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन एक संपूर्ण सुखद जीवन के रूप में दिखाई देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर सजग रहेंगे और वह अपने प्रिय से सच्चाई की उम्मीद करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा होगा। आप अपने काम को जल्दी निपटा कर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवन साथी से भी प्रेम मिलेगा और परिवार का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। यह मुस्कुराहट आपके चेहरे पर दिन भर रहेगी यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो भी आज आप अपने प्रिय के साथ नज़दीकियां बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि आप और आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी झड़प हो सकती है। शाम को उनके साथ शॉपिंग पर जाएं और बाहर खाना खाकर आएं, सब ठीक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़े आशंकित होंगे। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आईडिया आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के प्रेम में बदले नजर आएंगे। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े  उनकी सलाह मानने से आज आपको कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन प्यार को बढ़ाएगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे और आपका प्रिय  आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन आज किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़े परेशान रहेगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों ने अपना रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन  में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बहुत खुश महसूस करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा निराश हो सकते हैं। इसके लिए उनसे बात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें