फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Tue, 20 Jul 2021 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
मंगल राशि परिवर्तन: मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच राशि के तथा मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit In Leo:  अदम्य साहसी और पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल अपनी नीच राशि कर्क की यात्रा समाप्त करके 20 जुलाई की शाम 5 बजकर 52 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 6 सितंबर की सुबह 3 बजकर 56 मिनट तक भ्रमण करेंगे उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि पर गोचर करते समय ये अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं क्योंकि, ये इस राशि के लिए सर्वाधिक योग कारक होते हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में मंगल शुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो ये शुभ संकेत है किंतु जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच राशि के तथा मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर कर रहे मंगल के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरूप शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी कारण से मानसिक अशांति एवं पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही समझाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और मेहनत करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो उस दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं जुझारू स्वभाव के चलते कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन उपलब्धियों वाला रहेगा। अपने साहस, कुशाग्रबुद्धि तथा वाणी कुशलता के बलपर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निर्वहन करने में पूर्ण सफल रहेंगे। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसीभी तरहके सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव किसी वरदान की तरह है, रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह की चुनौतियां पेश करेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। लेन-देन के मामलों में भी अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी सफल रहेंगे। मान-सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा के वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव रोजगार में उन्नति के नए अवसर प्रदान करेगा, आय में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा जैसी भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसका निर्वहन करने में पूर्ण सफल रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक विवादों तथा जमीन-जायदाद से जुड़े मामले को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हो तो पूर्ण सफल रहेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी  समय अति अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। कोई भी संकल्प जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल आपको शत्रुमर्दी तो बनाएंगे ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें