लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेमजीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज खुशनुमा पल आएंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन जीने वाले शादीशुदा जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने प्रिय को अपने परिवार के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन जीवनसाथी आपसे अच्छा खासा खर्च कराएगा, जिसका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। इसलिए सावधानी बरतें और कुछ भी कड़वा नहीं बोलें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवन साथी से प्रेम की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में भी कुछ तनाव बना रह सकता है लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे।