फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 14 Jul 2021 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले के मुकाबले सुधरेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर  झड़प हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा। आपका प्रिय किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में आज बेहतर समय रहेगा और आपका जीवन साथी पूरी तरह से रोमांटिक और खुश रहेगा जिससे आप भी उनके रंग में रंग जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका प्रिय सामाजिक तौर पर आगे बढ़ने की दिशा में कोई पहल करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और सामान्य गतिविधियों में समय लगेगा। आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप और आपके प्रिय के बीच तालमेल का अभाव होने से स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने प्रिय से आपकी मधुर बातें आपके प्रेम जीवन को और खुशनुमा बनाएंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। आपका प्रिय आपके मन को खुश करने वाली बातें करेगा। आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थितियां काफी बेहतर रहेंगी। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी अच्छा रहेगा और आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएगी। शादीशुदा जीवन भी अच्छा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन आप अपनी गलतियों को मानेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)  प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए सोच समझकर बात करना बेहतर होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपके दांपत्य जीवन प्रेम और सुखों की बरसात होगी। आज अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ टाइम बिताना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें