फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 11 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 11 Sep 2021 07:49 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए समय बढ़िया रहेगा। जीवन साथी को साथ लेकर ससुराल का रुख करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने जीवन में नीरसता महसूस करेंगे, इसके लिए अपने प्रिय से बात करें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान बढिया रहेगा। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी होगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी की सेहत का भी ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट लाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दिल में प्यार की भावना होगी, जिसका असर आपकी निजी जिंदगी पर पड़ेगा और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहने वाला है
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपसी समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मान सम्मान रहेगा। अपने प्रिय को घर वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्रिय से दिल की बात कहने में सफल होंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी परिवार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण और अच्छा दिन रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक होगा। अपनी प्यार भरी मीठी बातों से अपने  का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।  

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिमाग बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में स्थिति अच्छी होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें