फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 07 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 07 Jun 2021 06:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
07 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 07 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन.... 
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) अपने दांपत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में भी तनाव में कमी आएगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें