फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 04 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 04 Sep 2021 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में दिन खुशी से भरा रहेगा। जीवनसाथी की खुशी के लिए कुछ अच्छा काम करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई बढ़िया फंक्शन होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन हो या प्रेम जीवन, दोनों में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में तालमेल बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद का भाव रहेगा। प्रियतम के साथ प्यारभरी बातें होंगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी गर्म दिमाग से बात कर सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और उनके गुस्से को शांत करें। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, फिर भी मजबूती से डटे रहकर आप अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। चाहे आप शादीशुदा हों या किसी से प्रेम करते हों, आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनाव से भरा रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य रिश्ता आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन फिर भी कुछ झड़प होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामंजस्य से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें