फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राशि और नक्षत्र पर क्या पड़ेगा असर

Wed, 03 Sep 2025 12:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है, उसका असर उसी राशि और नक्षत्र के जातकों पर सबसे अधिक पड़ता है। इस बार का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है, जो इसे खास बनाता है।
विज्ञापन
1 of 6
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2025:  साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण एक विशेष ज्योतिषीय घटना के रूप में सामने आने वाला है, जो न केवल खगोलीय दृष्टि से अहम है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी इसका प्रभाव गहरा माना जा रहा है। यह ग्रहण 7 सितंबर की रात को लगेगा और भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है, उसका असर उसी राशि और नक्षत्र के जातकों पर सबसे अधिक पड़ता है। इस बार का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है, जो इसे खास बनाता है। साथ ही ग्रहों की स्थिति भी इस समय कई बदलावों के संकेत दे रही है। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के लोगों के लिए यह ग्रहण कैसा रहेगा और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Chandra Grahan 2025: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब कर सकते हैं श्राद्ध
विज्ञापन

2 of 6
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण? - फोटो : adobe
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण?
2025 का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर, रविवार की रात को भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा।
  • ग्रहण का आरंभ (स्पर्श): रात्रि  9: 57 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य (चरम अवस्था): रात्रि 11:01 मिनट पर
  • ग्रहण का समापन: रात्रि 01:26 मिनट पर
इस तरह यह ग्रहण कुल 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा, जो इसे एक लंबे समय तक चलने वाला चंद्रग्रहण बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
कहां-कहां दिखाई देगा यह चंद्रग्रहण? - फोटो : adobe
कहां-कहां दिखाई देगा यह चंद्रग्रहण?
यह चंद्रग्रहण विश्व के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। 
  • एशिया (भारत, पाकिस्तान सहित पूरे दक्षिण एशिया)
  • यूरोप
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड
  • अफ्रीका
  • उत्तर और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी भाग

4 of 6
भारत में दिखेगा सूतक काल - फोटो : Freepik
भारत में दिखेगा सूतक काल 
भारत में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, इसलिए यहाँ इसका सूतक काल मान्य होगा। विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के लिए यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से संवेदनशील प्रभाव वाला माना जा रहा है, क्योंकि यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : adobe stock
कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपको विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति के अच्छे योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपके काम की सराहना होगी और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।  लाभ के कई अवसर बन सकते हैं। इसके अलावा, धन प्राप्ति के कई स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : adobe
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र वालों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
जो लोग पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे हैं, उनके लिए यह साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सौभाग्य लेकर आने वाला है। करियर के क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं, खासकर जो लोग नौकरी में उन्नति चाहते हैं या विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। हालांकि, इस शुभ समय के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, अनावश्यक बहस या विवाद से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, वरना मानसिक तनाव हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें