Budhaditya Yog
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग उनके पहले भाव में बनेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इस समय नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में नई शुरुआत और व्यक्तिगत पहचान बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में फोकस और सफलता मिलेगी। सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर उनका प्रभाव बढ़ेगा। सूर्य और बुध की यह युति मेष राशि वालों को तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता और संचार कौशल में निखार लाएगा।