Budhaditya Rajyog in kark Rashi: ज्योतिषियों के मुताबिक जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह बहुत शुभ और कल्याणकारी होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को व्यापार में लाभ, करियर में तरक्की और नौकरी में अच्छा लाभ होता है। चूंकि सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है, इसलिए जातकों के लंबे समय से अटके काम भी पूरे होते हैं और आत्म-सम्मान बढ़ता है। वर्तमान में यह योग कर्क राशि में बना हुआ है, जो 17 अगस्त तक रहने वाला है। दरअसल, ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि के कारक बुध दोनों कर्क में विराजमान हैं। दोनों ग्रहों का यहां होना बुधादित्य योग बना रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।