फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर

Fri, 19 Jun 2026 10:46 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Uttarayan 2026: जब बुध अपनी ही राशि मिथुन में स्थित होकर उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं, तो इसका असर इन सभी क्षेत्रों पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
बुध की चाल बदलेगी 5 राशियों की किस्मत - फोटो : AI
Budh Uttarayan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, बोलचाल, व्यापार, गणितीय क्षमता, शिक्षा, तर्कशक्ति और कम्युनिकेशन का प्रतिनिधि माना जाता है। जब बुध अपनी ही राशि मिथुन में स्थित होकर उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं, तो इसका असर इन सभी क्षेत्रों पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। ज्योतिषीय दृष्टि से बुध की यह स्थिति कई राशियों के लिए नए मौके, धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत दे सकती है।

मिथुन बुध की अपनी राशि है, इसलिए यहां उनका प्रभाव और भी मजबूत हो जाता है। उत्तर दिशा की ओर उनकी चाल को शुभ माना जाता है, जो व्यक्ति की निर्णय क्षमता को बेहतर बनाती है। इस दौरान व्यापारिक योजनाएं सफल होती हैं और नई चीजें सीखने की इच्छा भी बढ़ती है।

 
विज्ञापन

2 of 7
बुध के उत्तर दिशा में संचरण के लाभ - फोटो : adobe
बुध के उत्तर दिशा में संचरण के लाभ
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की दिशा और उनकी गति का विशेष महत्व होता है। जब बुध सशक्त अवस्था में होते हैं, तो व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में सुधार आता है। उसकी वाणी प्रभावशाली बनती है और वह अपनी बात को स्पष्ट और असरदार तरीके से रख पाता है। मिथुन राशि में बुध पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं, इसलिए शिक्षा, मीडिया, लेखन, बैंकिंग, आईटी, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं और वर्तमान में इसी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को नए संपर्क और डील से लाभ मिलने के योग हैं। छात्रों के लिए भी यह समय पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला हो सकता है।
 

4 of 7
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध की यह स्थिति करियर में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर आप आगे बढ़ सकते हैं। खासतौर पर मीडिया, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं, इसलिए बुध की मजबूत स्थिति इनके लिए आर्थिक और पेशेवर जीवन में लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य में वृद्धि और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या नई स्किल सीखने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध की यह स्थिति साझेदारी और व्यापारिक मामलों में लाभकारी हो सकती है। नए समझौते और पार्टनरशिप बन सकती है। संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान मिलेगा। हालांकि बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।

Surya Nakshatra Parivartan: 4 दिन बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशियों का चमकेगा भाग्य
Mangal Gochar 2026: मंगल के वृषभ राशि में गोचर से 5 राशियों की बल्ले-बल्ले, डबल लाभ के लिए करें ये खास उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें