Budh Tula Rashi Gochar 2026: 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह का बड़ा गोचर होने जा रहा है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध सामान्य तौर पर एक राशि में करीब 23 से 27 दिनों तक रहते हैं, लेकिन इस बार तुला राशि में उनका गोचर लंबे समय तक रहने वाला है। बुध 2 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में तुला राशि में बुध का गोचर करीब 67 से 68 दिनों तक रहने वाला है। ऐसे में बुध का यह लंबा गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास माना रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही घर-परिवार में अच्छे बदलावों के भी संकेत हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।